GREATER NOIDA : शौचालय में गंदगी व पार्क के खराब रखरखाव पर एक-एक लाख की पेनल्टी

–सीईओ ने पार्क के कॉन्ट्रैक्टर को काली सूची में भी डालने के दिए निर्देश
–सूरजपुर में अवैध कॉमर्शियल निर्माण की जांच कर कार्रवाई करने को कहा
–मॉडल रोड को विकसित करने में लापरवाही पर वर्क सर्किल चार को चेतावनी
–पूछा वर्दी में क्यों नहीं हैं सफाईकर्मी, मैकेनिकल स्वीपिंग से भी अंसतुष्ट
–सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग व पोस्टर-बैनर हटाने को चलेगा अभियान

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्राधिकरण के निर्माणाधीन दफ्तर के सामने की रोड पर गंदगी देख सीईओ रितु  माहेश्वरी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहां से सीईओ ग्रेटर नोएडा के गामा टू पहुंची। इस सेक्टर के एच ब्लॉक में बने पार्क की खराब हालत देख सीईओ रितु माहेश्वरी ने ठेकेदार राजा कंस्ट्रक्शन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट की करने के निर्देश दिए हैं। उद्यान विभाग को भी कड़ी चेतावनी दी। सीईओ वहां से  60 मीटर रोड होते हुए सूरजपुर तिराहे पर बने शौचालय का निरीक्षण करने रुकीं। शौचालय की गंदगी देख कड़ी नाराजगी जाहिर की। शौचालयों का रखरखाव व संचालन कर रही एजेंसी वाणी एडवरटाइजिंग पर भी एक लाख रुपये की पेनल्टी लगाई। सीईओ ने सूरजपुर के पास 60 मीटर रोड के किनारे अवैध रूप से बन रही दुकानों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा में निरीक्षण के दौरान सड़कों और सेंट्रल वर्ज की साफ-सफाई न होने पर नाराजगी जताते हुए सीईओ ने अभियान चलाकर दो हफ्ते में दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। दो हफ्ते बाद फिर से औचक निरीक्षण करने और दोबारा खामी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सीईओ ने मॉडल रोड में शुमार 130 मीटर और 60 मीटर रोड का भी जायजा लिया। मॉडल रोड के अनुसार तय कार्यों को न करने पर वर्क सर्किल चार के वरिष्ठ  प्रबंधक को कड़ी चेतावनी दी है। सूरजपुर के पास सड़क किनारे अवैध रूप से बन रहीं को दुकानों के बारे में वर्क सर्किल से पूछताछ की। सीईओ ने इसकी जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  सेंट्रल वर्ज खराब मिलने और सड़कों  के किनारे गंदगी  पर भी नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्य कराने के निर्देश दिए। सेंट्रल वर्ज को पेंट कराने के भी निर्देश दिए। सड़कों के किनारे बनी बाउंड्री वॉल पर खूबसूरत पेंटिंग कराने को कहा है। अवैध रूप से लगे होर्डिंग, पोस्टर-बैनर व यूनिपोल को भी तत्काल हटाने को कहा है। सीईओ ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सवाल भी किया कि सफाईकर्मी वर्दी में क्यों नहीं हैं। वर्दी पहनकर ही सफाईकर्मियों को काम पर आने के निर्देश दिए। सीईओ ने सभी शौचालयों तक पानी की लाइन सुनिश्चित करने, साबुन, सैनिटाइजर व हैंड ड्रायर आदि का इंतजाम कराने के निर्देश जनस्वास्थ्य विभाग को दिए हैं।

यह भी देखे:-

कार पर गिरा पेड़ दो लोग घायल
यूपीआईटीएस 2024 में पार्टनर कंट्री ‘वियतनाम’ लाएगा व्यापार, संस्कृति और व्यंजनों की सौगात
हर रोज हार रहा कोरोना, अब एक्टिव केस 2.44 लाख ही बचे; नए मामले 22 हजार
समाज सेवी डॉ. राहुल वर्मा को मिला मानव अधिकार शपथ पत्र
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जीबीयू के छात्रों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में गूंजा इतिहास का सेतु: "श्रीनगर–लेह–यारकंद मार्ग" पर विशेष व्याख्यान
योग और स्वास्थ्य, नमस्कारासन:, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए एबीवीपी ने निकाला कैंडल मार्च
किसान मसीहा ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
गौतमबुद्धनगर जनपद में रेडीमेड गारमेंट्स कार्य से जुड़े व्यक्तियों के लिए एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोष...
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने Coca-Cola बॉटलिंग प्लांट का किया औद्योगिक दौरा, सीखी सप्लाई...
डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत
154 किसानों को आबादी भूखंड का आवंटन
जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में जेल प्रीमियर लीग के ग्यारवे दिन क्रिकेट का रोमांच, खेलों के माहौल में ...
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस का आयोजन
जल भराव से परेशान है अट्टा गुजरान गाँव , तहसील दिवस में भी नहीं हुआ समाधान