ग्रेनो वेस्ट व ग्रेटर नोएडा का हाल जानने को सड़कों पर घूमीं सीईओ, चार मूर्ति चौक पर अंडरपास बनाने की गति होगी तेज, निवासियों को मिलेगी राहत

–सीईओ ने कंसल्टेंट कंपनी से तीन माह में डिजाइन बनाकर देने को कहा
–ग्रेनो वेस्ट में निर्माणाधीन ऑफिस बिल्डिंग का काम शीघ्र पूरा करने निर्देश

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट का हाल जानने के लिए प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी बृहस्पतिवार को सड़कों पर घूमीं। सीईओ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के व्यस्ततम चौराहा चार मूर्ति चौक पर अंडरपास व स्काईवॉक की डिजाइन तैयार कराकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने और ग्रेनो वेस्ट में प्राधिकरण के नए दफ्तर का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि यहां के निवासियों को बड़ी सुविधा शीघ्र मिल सके।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के दौरे की शुरुआत बृहस्पतिवार सुबह चार मूर्ति चौक से हुई। उनके निरीक्षण के दौरान एसीईओ प्रेरणा शर्मा और एसीईओ अमनदीप डुली समेत सिविल, उद्यान, जल-सीवर व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का पूरा अमला शामिल रहा। सीईओ ने चार मूर्ति गोलचक्कर पर प्रस्तावित अंडरपास के बारे में जानकारी ली। तीन माह में इसकी डिजाइन फाइनल कर टेंडर निकालने और काम शुरू कराने के निर्देश दिए। यह अंडरपास 60 मीटर के पैरलल बनेगा। गाजियाबाद की तरफ से आने वाले वाहन इस अंडरपास से गुजरेंगे। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों को बड़ी राहत मिल जाएगी। इस अंडरपास को बनाने में करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। काम शुरू होने के बाद पूरा होने में लगभग दो साल लगेंगे। सीईओ ने इसी चौराहे पर बेतरतीब खड़े ऑटो को ट्रैफिक पुलिस की मदद से व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद रितु माहेश्वरी टेकजोन फोर में बन रहे प्राधिकरण के नए दफ्तर का जायजा लेने पहुंची। ऑफिस बिल्डिंग व आसपास के एरिया को विकसित करने में देरी पर नाराजगी जताई। इसका निर्माण कार्य तीन माह में पूरा कराने को कहा है। इस दफ्तर को बनाने में करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। सीईओ ने 60 मीटर रोड पर स्थित डी पार्क को भी देखा। इस पार्क में अब तक हुए कार्यों पर संतोष जताते हुए इसे और बेहतर करने के निर्देश दिए।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा निवासियों  को जल्द मिलने लगेगा गंगाजल
शराब के ठेके से परेशान हुए ग्रामीण , डीएम से की शिकायत
ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा में 3 स्थानों पर बनाए रैन बसेरा
गर्मी में एनपीसीएल कर रहा है बिजली की कटौती, मचा हाहाकार
सोशल मीडिया के लिए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
यूपी चुनाव 2022: सपा के वरिष्ठ नेता गांवों को लेंगे गोद, मोहल्ले में जाकर करेंगे विकास योजनाओं का प्...
जीवन ज्योति शिक्षा समिति ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन, जरूरतमंद बछोङ में आवश्यक सामग्री का व...
बुजुर्गों के साथ ईएमसीटी के सदस्यों और बच्चों द्वारा मनाया गया क्रिसमस का त्योहार
राजेन्द्र प्रजापति बने प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव
साई अक्षरधाम मंदिर में जन्माष्टमी पर रासलीला, मयूर नृत्य और छप्पन भोग से गूंजा भक्ति का उत्सव
61 फिट की त्रिकालदर्शी भगवान भोले की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम का सफल आयोजन
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में तकनीकी नवाचार का उत्सव
पब्लिक इण्टर कॉलेज के समर कैम्प में चित्रकला का आयोजन
हॉस्टल में छात्रों के बीच मारपीट का एक माह पुराना वीडियो वायरल, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, 7 छात्र...
यूपी योद्धा बेंगलुरु बुल्स को 45-33 से हराते हुए अपने होम लेग का किया अंत