बिसरख में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर

–25 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अतिक्रमण को किया ध्वस्त

–जमीन की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये होने का आकलन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को बिसरख में अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया। करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन को खाली करा लिया। कुछ अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा अवैध कालोनी विकसित कर जमीन कब्जाने की कोशिश की जा रही थी। खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने परियोजना विभाग व भूलेख विभाग को अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसडीएम शरदपाल के नेतृत्व में वर्क सर्किल तीन के प्रभारी आरए गौतम, प्रबंधक राजेश निम व सहायक प्रबंधक राजीव कुमार की टीम ने पुलिस -प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बिसरख के खसरा नंबर 745, 746 और 747 की 25 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा यहां अवैध रूप से मकान और दुकान बनाया जा रहा था। प्राधिकरण की तरफ से धारा-10 की नोटिस दी गई थी, लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा, जिसके चलते स्थानीय पुलिस व प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों की मदद से शुक्रवार को इन तीनों खसरा नंबरों की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को ढहा दिया गया। करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन की कीमत 50 करोड़ रुपये होने का आकलन है। सुबह करीब 10.30 बजे शुरू हुई और दोपहर एक बजे तक करीब तीन घंटे तक चली। इस कारवाई में नौ जेसीबी व चार डंफर का इस्तेमाल किया गया। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिसूचित अथवा अधिग्रहित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

यह भी देखे:-

डीलर  द्वारा राशन वितरण में घपला करने का आरोप, डीएम को शिकायत
कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा करने पर  फलक लाइफलाइन हॉस्पिटल को मिला सम्मान 
श्रीसाईं अक्षरधाम मंदिर में नवग्रह मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में "अंतराल 3.0" का धूमधाम से आयोजन, सितारों ने बढ़ाई महफिल की रौनक
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में ओलंपियन संजीव सिंह ने छात्रों को दिया तीरंदाज़ी का प्रशिक्षण, ओलंपिक 202...
मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था
द्रोण मेले योग गुरु बाबा रामदेव और बालकृष्ण होंगे शामिल
गलगोटियास अलुमनाई मीट-2024 को गलगोटियास विश्वविद्यालय कैंपस में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया
आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा दीपोत्सव 2025 का भव्य आयोजन
बारिश के मौसम में शारदा अस्पताल में वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भारी इजाफ...
नेशनल डान्स स्पोर्ट्स चैम्पीयन्शिप में विक्की गौतम ने जीता स्वर्ण पदक, हरिद्वार में हुए सम्मानित
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने स्कूल बैग, पंखे व इनवेटर किया भेंट
नेशनल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2019 में गौतमबुद्धनगर के बच्चे दिखाएंगे जलवा
किसान पंचायत के बाद मुजफ्फरनगर से ग्राउंड रिपोर्ट: जाटों में सरकार से नाराजगी है, पर इतनी नहीं कि दू...
ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, थाईलैंड में होगी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो ...
आईआईए  की नई कार्यकारिणी ने उद्योगों को आ रही समस्या को किया साझा