इंडिया एक्सपो मार्ट में चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला बौमा कॉन एक्सपो इंडिया 2023 का आयोजन

-मेले में 20 से ज्यादा देशों के 600 से अधिक टेक्नोलॉजी सप्लायर भाग ले रहे है 10 हजार से ज्यादा उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है*

एंकर : भारत में निर्माण मशीनरी, भवन निर्माण सामग्री मशीनों, खनन मशीनों और निर्माण वाहनों के 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला बौमा कॉन एक्सपो इंडिया 2023 का आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में किया जा रहा है. इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नन्द गोपाल नंदी भी इस अवसर पर उपस्थित थे. दुनिया भर की कंस्ट्रक्शन से संबंधित कंपनियां अपनी नई नई मशीनों का कर रही हैं प्रदर्शन, इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में 60 देशों 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की है उम्मीद जताई जा रही है.

वीओ : इंडिया एक्सपो सेंटर में निर्माण मशीनरी, भवन निर्माण सामग्री उपकरण, खनन उपकरण और निर्माण वाहनों का रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इस मेले का उद्धाटन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया इस अवसर उन्होंने कहा कि बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2023 कोविड के बाद भारत में निर्माण उद्योग पर आयोजित होने वाला पहला और सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय मेला है इस भव्य प्रदर्शनी ने व्यवसाय और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ाने के लिए निर्माण और बुनियादी ढांचा समुदाय के सबसे बड़े समूह को एक साथ एक मंच पर ले आया है. यह आयोजन बड़े निर्णय निर्माताओं के साथ बातचीत करने, वैश्विक संबंध बनाने और संभावित खरीदारों से मिलने का एक अच्छा मंच भी बना है।

वीओ : बौमा कॉन एक्सपो इंडिया के सीईओ, भूपिंदर सिंह ने कहा कि बौमा कॉन एक्सपो इंडिया 2023 व्यापार मेला, प्रौद्योगिकी आपूर्तिकर्ताओं का सम्मेलन है और इसके माध्यम से हम दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण परियोजना स्थलों में काम करने वाले मेहनती और प्रतिभावान लोगों को आगे लाना चाहते हैं. उन्होने कहा कि बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2023, एक ही जगह पर प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और खरीदारों को एक साथ लाने के लिए सशक्त मंच है। इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 20 से ज्यादा देशों के 600 से अधिक टेक्नोलॉजी सप्लायर भाग ले रहे है 10 हजार से ज्यादा उत्पादों और समाधानों का प्रदर्शन किया जा रहा है 60 देशों 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की है उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम, विकास की झलक के साथ तिरंगे को दी सलामी
भ्रष्टाचार का प्रतीक ट्विन टावर होगा ध्वस्त, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर जारी
कोरोना की लहर बेकाबू : नौ माह तक नहीं बदला उपचार प्रोटोकॉल, बेपरवाह रहे अफसर
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति नोएडा स्टेडियम द्वारा भव्य रामलीला का मंचन, दशरथ के यज्ञ से लेकर ताड़क...
शराबी पिता से नाराज बेटे ने नहर में लगाई छलांग
समाज सेवा का जज्बा : वाराणसी में कोविड पीड़ितों के घर-घर पहुंची निशुल्क भोजन की थाली
जीएल बजाज के छात्र कृष्णा नंद मिश्रा ने माइक्रोसॉफ्ट में शानदार इंटर्नशिप, लाखों का पैकेज हासिल किया
सीएम योगी का गौतमबुद्ध नगर में दौरा कल, देखें क्या है कार्यक्रम 
इक्कीस गांवों के ब्राह्मणों ने बसपा प्रत्याशी का समर्थन दिया
दूसरी लहर से एक चौथाई कम घातक होगी तीसरी लहर, सावधान रहकर टाल सकते हैं तीसरी लहर
हरियाली तीज पर ग्रेटर नोएडा में "धर्म परिवर्तन का प्रपंच" विषयक राष्ट्रचिंतना गोष्ठी— वक्ताओं ने उठा...
गौतम बुद्ध विश्विद्यालय के छात्रों ने CTET में लहराया परचम
यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों पर लगी लगाम
"मेरे कहने का मतलब गलत निकाला जा रहा है" - महेश शर्मा
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
खाद्य उद्योग में भारत का नेतृत्व: इंडसफूड मैन्युफैक्चरिंग और एग्री-टेक 2025 में नई दिशा