बीटा 2 थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा बावरिया गिरोह का ईनामी कुख्यात बदमाश

ग्रेटर नोएडा : थाना बीटा-2 पुलिस ने बाबरिया गिरोह के 35 हज़ार के ईनामी अंतर्राज्यीय चैन लुटेरासमेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से १ मोटरसाईकिल स्पेलण्डर, 2 तमंचे 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।

मीडिया सेल नोएडा पुलिस ने जानकारी दी दिनांक 27.01.2023 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा, बाबरिया गिरोह का अंतर्राज्यीय लुटेरा बाबू उर्फ जोगिन्दर पुत्र धनसिंह निवासी ग्राम खोकसा थाना झिंझाना जनपद शामली को सह-अभियुक्त विक्की पुत्र जयपाल निवासी ग्राम रामपुरा थाना झिंझाना जनपद शामली के साथ नवादा गोल चक्कर के पास अल्फा-1 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद।

*घटना का विवरण*

अभियुक्त बाबू उर्फ जोगिन्दर बाबरिया गिरोह का अंतर्राज्यीय चैन लुटेरा है जो चैन लूटने की घटनाओं के साथ साथ अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटी गयी चैनों को ठिकाने लगाने का भी काम करता है। अभियुक्त बाबू उर्फ जोगिन्दर अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर हरियाणा राज्य,दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता है। अभियुक्त बाबू द्वारा अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर करीब दो दर्जन चैन लूट/स्नैचिंग की घटनाऐं कारित की गयी हैं जिनमें से चार घटनाऐं थाना बीटा-2 क्षेत्र में चैन स्नैचिंग/लूट आदि की कारित की हैं, जिनके सम्बन्ध में थाना बीटा-2 पर मु0अ0सं0-1010/2021, मु0अ0सं0-113/2022, अ0सं0-130/2022, अ0सं0-108/2022 धारा 392/411/120बी भादवि व मु0अ0सं0-204/2022 धारा 307/482 भादवि पंजीकृत हैं। उक्त घटनाओं में सम्मिलित सह अभियुक्तों को मार्च 2022 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तत्समय बाबू उपरोक्त मौके से फरार होने में सफल रहा था तभी से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था । अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए जनपद गौतमबुद्धनगर से 25000/- रूपये का इनाम व इसी के साथ साथ अभियुक्त द्वारा जनपद करनाल में भी चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था उन घटनाओं में भी फरार चल रहा था जिस कारण जनपद करनाल हरियाणा से गिरफ्तारी हेतु 10,000/- रूपये का इनाम घोषित था।

*अभियुक्तों का विवरणः*

1. अभियुक्त बाबू उर्फ जोगिन्दर पुत्र धनसिंह निवासी ग्राम खोकसा थाना झिंझाना जनपद शामली
2. विक्की पुत्र जयपाल निवासी ग्राम रामपुरा थाना झिंझाना जनपद शामली

*पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरण*
अभियुक्त बाबू उर्फ जोगिन्दर
1.मु0अ0सं0- 113/2022 धारा 392/411 भादवि थाना बीटा-2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
2.मु0अ0सं0- 130/2022 धारा 392 भादवि बीटा-2 थाना ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
3.मु0अ0सं0- 1010/2021धारा 392 भादवि थानाबीटा-2 थाना ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
4.मु0अ0सं0- 108/2022 धारा 392 भादवि थाना बीटा-2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
5.मु0अ0सं0- 204/2022 धारा 307/482 भादवि थाना बीटा-2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
6.मु0अ0सं0- 1168/2007 धारा 356/379/411/34 भादवि थाना मालवीय नगर दिल्ली
7.मु0अ0सं0- 449/2009 धारा 356/379/411/34 भादवि थाना प्रशान्त विहार दिल्ली
8.मु0अ0सं0- 230/2009 धारा 356/379/34 भादवि थाना विजय विहार दिल्ली
9.मु0अ0सं0- 158/2014 धारा 392/34 भादवि थाना लोधी कालोनी दिल्ली
10.मु0अ0सं0- 140/2014 धारा 392/34 भादवि थाना लोधी कालोनी दिल्ली
11.मु0अ0सं0- 173/2014 धारा 392/34 भादवि थाना लोधी कालोनी दिल्ली
12.मु0अ0सं0- 179/2014 धारा 393/34 भादवि थाना लोधी कालोनी दिल्ली
13.मु0अ0सं0- 194/2014 धारा 392/411/34 भादवि थाना लोधी कालोनी दिल्ली
14.मु0अ0सं0- 578/2014 धारा 392/411/34 भादवि थाना सरोजनी नगर दिल्ली
15.मु0अ0सं0- 367/2016 धारा 356/379/411/34 भादवि थाना तिलकमार्ग दिल्ली
16. मु0अ0सं0- 160/2022 धारा 379 ए भादवि थाना करनाल शहर जिला करनाल हरियाणा
17. मु0अ0सं0- 82/2022 धारा 379 ए भादवि सेक्टर 32/33 जिला करनाल हरियाणा
18. मु0अ0सं0- 463/2021 धारा 379ए भादवि थाना सेक्टर 32/33 जिला करनाल हरियाणा
19. मु0अ0सं0- 821/2021 धारा 379 ए भादवि थाना सेक्टर 32/33 जिला करनाल हरियाणा
20. मु0अ0सं0- 50/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना बीटा-2 ग्रेनो गौतमबुद्धनगर बनाम बाबू व विक्की

*बरामदगी का विवरणः*

1. 01 मो0सा0 स्पलैंडर रजि0 डीएल 5 एस ए एल 4596
2. 02 तमंचे 315 बोर,02 जिंदा कारतूस 315 बोर

यह भी देखे:-

55 वर्ष के बुजुर्ग ने किया 12 साल के बच्चे के साथ कुकर्म
एसडीएम की टीम पर पथराव का मामला, 34 पर नामजद मुकदमा
कार लूट कर भाग रहा बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ 25 हज़ार का इनामी शाहरुख
घर से अगवा कर नाबालिग से रेप का प्रयास ,  आरोपी गिरफ्तार 
ग्रेटर नोएडा से विदेशी समेत चार साइबर अपराधी व ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, नैनिताल बैंक से 16 करोड़ की ठग...
अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
मुख्यमंत्री योगी का आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
प्राचीन शिव मंदिर में धावा बोलकर दान पात्र से चोरी
गुंडों पर प्रशासन ने कसा नकेल , आधा दर्जन पर लगा गैंगस्टर
रेव पार्टी कर रहे विदेशी युवक -युवतियां गिरफ्तार
राम रहीम के अनुयायी पति-पत्नी ने की शर्मसार करने वाली काली करतूत
हथियार के पल पर बदमाशों ने नगदी और मोबाइल फोन लूटा
स्पा सेंटर में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा, दो गिरफ्तार, संचालक सहित तीन फरार
हत्या के मामले मे दो लोगों को आजीवन कारावास,संदेह के लाभ पर दो हुए बरी
ग्रेटर नोएडा जेवर गैंगरेप अपडेट : आरोपी पर ईनाम घोषित