ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम

— “हम भारत के लोग भारत को एक ….”

–सावित्री बाई फूले की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए
ग्रेटर नोएडा।” हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा, और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस सभा में एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।” ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में यह शपथ ली।
प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा शर्मा ने एसीईओ अमनदीप डुली के साथ ध्वजारोहण किया। एसीईओ ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं को प्राधिकरण की तरफ से पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक अनिल जौहरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान जीएम वित्त विनोद कुमार, जीएम संपत्ति आरके देव, ग्रेटर नोएडा इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

World Blood Donor Day पर अग्रसेन भवन में रक्तदान का जज़्बा, 60 यूनिट रक्त एकत्र
पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने की पंचायत व्यवस्था बहाल करने की मांग
सपा नगराध्यक्ष नदीम सलमानी के नेतृव में सपा प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला
अंतरिक्ष में होगा भारतीय स्टार्टअप्स के सैटेलाइट्स का दबदबा, ISRO ने पहली बार की प्राइवेट उपग्रहों क...
चौकी प्रभारी ने परिवार से बिछड़ी तीन वर्षीय माही  को परिजनों से मिलाया
Lex Fiesta 2k25: हरलाल स्कूल ऑफ लॉ में रंगारंग विदाई समारोह, भावनाओं और उल्लास से भरा रहा दिन
"कैंसर के खिलाफ जनआंदोलन, "Run to Save Lives" मैराथन में जेवर विधायक रहे मुख्य अतिथि"
नोएडा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 112 पव्वे हरियाणा मार्का शराब जब्त
सपा का जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन: अमित शाह की अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
जेल में महिला कैदियों को बांटी नैपकिन
नोएडा एसटीएफ के हत्थे चढ़ा सॉल्वर गैंग दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में की थी गड़बड़ी
ड्राइवर ने की थी अपने ट्रांसपोर्टर मालिक की हत्या, जानिए क्यों
जीएल बजाज में ‘एआई फॉर सस्टेनेबल बिज़नेस’ पर चौथा वार्षिक ईएसजी कॉन्क्लेव आयोजित
ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, ट्रक की भिड़ंत में चालक की मौत
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर बैठक
थाना फेस-2 पुलिस का सराहनीय कार्य: गुमशुदा मासूम को खोजकर परिजनों की गोद में लौटाया, पुलिस की तत्परत...