गुरुकुल के बटुकों ने लिया माँ सरस्वती का आशीर्वाद

महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल सेक्टर ईटा 1 ग्रेटर नोएडा में गुरुकुल का स्थापना दिवस वसंत पंचमी महोत्सव के रूप में मनाया गयाl

इस अवसर पर गुरुकुल प्रांगण में प्रातःकाल गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण तत्पश्चात यज्ञ, प्रवचन एवं भंडारे का आयोजन किया गयाl
कार्यक्रम में पधारे गुरुकुल के अधिष्ठाता श्री आनंद महाराज जी ने कहा कि सरस्वती जी वाणी की देवी है और वाणी ही हम सब की इस संसार में सबसे अधिक सहायक होती हैं। पूर्व में संसाधन कम थे लेकिन सरस्वती उपासक होने के कारण सभी शांति तथा सुख के साथ जीवन व्यतीत करते थेl धर्म से विमुख होने के कारण आज मनुष्य सर्व संसाधन उपलब्ध होने के बाद भी शांति विहीन है इसका मुख्य कारण है हमारा धर्म में आस्था न रहना। गुरुकुल के माध्यम से हमें यहां पढ़ने वाले बच्चों से धर्म संबंधी उपदेश यथा योग्य ज्ञान इसके माध्यम से यहां आने वाले महापुरुषों का सहयोग हम सभी के जीवन को निश्चित रूप से ही सफल बनाने में सहायक होगा। मेरा सभी से आग्रह है कि इस गुरुकुल को पूर्ण रूप देने में हम सब तन मन धन से सहयोग देते रहेंl
मुख्य अतिथि के रुप में पधारे BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी ने गुरुकुल संचालन एवं गुरुकुल के संचालन एवं 10 वर्ष की यात्रा के लिए गुरुकुल परिवार के लिए बहुत-बहुत साधुवाद दिया। गुरुकुल में यथाशक्ति सहयोग देने का आश्वासन दिया और सभी का आह्वान किया कि संकल्प लेकर कुछ ना कुछ अवश्य गुरुकुल के लिए दें l
एकादशी स्थापना दिवस समारोह में राकेश कुमार खंडाल ने प्राचीन शिक्षा पद्धति के महत्व पर बताया कि हम सभी को गुरुकुलीय शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तक व शिक्षा नहीं अपितु जीवन जीने की कला सिखाती है, समाज से उपेक्षित होने के कारण आज धर्म विशेष की भाषा संस्कृत रही है लेकिन ऐसा नहीं है हम सभी को इसके गौरव के लिए सार्थक प्रयास करने चाहिए l
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकान्त दीक्षित जी ने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का धन्यवाद दिया और सभी से आह्वान किया कि जो पौधा हमने लगाया है उसको हम सब मिलकर सीचें तो निश्चित रूप से हम सभी के भागीदारी से ही यह गुरुकुल कुछ समय बाद अपने पूर्ण स्वरूप में होगा इसके लिए हम सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा l
इस अवसर पर पधारे श्री बी पी नवानी जी, गुरुकुल संचालन समिति के अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश शर्मा जी, श्री रमेश चंद्र जी एवं
SS शुक्ला जी ने भी अपने विचार प्रकट किए। अंत में गुरुकुल के बटुकों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ l इस अवसर पर शहर के गणमान्य सहित श्री अरविंद शर्मा जी, श्री राकेश शर्मा जी, विनीत पांडे जी, जगदीश चंद्र शर्मा आदि महानुभाव उपस्थित रहेl

यह भी देखे:-

रिवर फ्रंट घोटाला: सीबीआई के सामने आठ सौ टेंडर फाइल खंगालने के बाद अब कमीशनखोरी की चेन तलाशने की चुन...
जी. डी. गोयंका में ईद उल-फितर का संदेष आॅन लाइन दिया गया
प्रवीण भाई तोगड़िया को मंदिर में जाने से रोका गया
सीरीज में लूट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
LIVE Parliament News Updates: भाजपा ने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप, आज सदन में बोलेंगे प्रधानम...
148 वर्ष के बाद बना शनि जयंती पर सूर्य ग्र्रहण का अदभुत संयोंग, जानें कुछ और बातें
Coronavirus Live : 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी लगेगा टीका, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की छात्रा सोनाली कुमारी बनीं भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट
Google Meet ने ग्रुप कॉल पर लगाई टाइम लिमिट, अब यूजर्स नहीं उठा पाएंगे अनलिमिटेड कॉलिंग का लुत्फ
बाढ़ के समय राहत और बचाव के लिए बेहतर कोऑर्डिनेशन और क्विक एक्शन जरूरी: मुख्यमंत्री
ऑपरेशन कराने अस्पताल में एडमिट मरीज निकली कोरोना पॉजिटिव , मची अफरा तफरी, डॉक्टर व स्टाफ क्वारंटाइन ...
कार चोरी का शतक जमाने वाला गिरोह पकड़ा गया
ट्रांसपोर्ट नगर में 2 करोड़ 17 लाख रुपये से बनाए गए रैन बसेरे का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
गाजीपुर: मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति ऑडी कार कुर्क, लगातार हो रही कार्रवाई से करीबियों में हड़क...
बीएल मीणा शिया वक्फ बोर्ड के प्रशासक पद से हटे, अगले महीने होंगे चुनाव
प्रोमेथियस स्कूल में गूंजा खेलों का जुनून देशभर के 119 विद्यालयों के 750 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ...