ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन एवं दा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया

ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ विनोद सिंह जी ने संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सभी विद्यार्थियों को इस राष्ट्रीय पर्व की बधाई देते हुए सच्चे अर्थों में राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित हो जाने के लिए आवाहन किया इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि कुछ युवा राह से भटक कर विदेशी ताकतों के द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम जाल में फंस जाते हैं, उन से हमें सजग एवं सावधान रहना होगा, संस्थान के प्राचार्य डॉ लोकेश शर्मा जी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम आज एक सशक्त एवं वैभवशाली भारत देख रहे हैं जिसका शेए
सभी भारतवासियों को है, उपप्राचार्य डॉक्टर अर्चना सिंह ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए संस्थान के सभी कर्मचारियों की प्रशंसा की और कहा इस तरीके के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होते हैं यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्र का भविष्य निर्माण करेंगे, स्कूल प्राचार्य सुचित्रा शर्मा जी, मीडिया प्रभारी डॉ. एन सी शर्मा जी, सहित सभी विभागों के कोऑर्डिनेटर विभाग अध्यक्षों एवं शिक्षकों , संस्था के सभी सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में कठोर परिश्रम करने की एवं राष्ट्रवाद को आत्मसात करने की प्रेरणा दी इसी क्रम में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती वंदना एवं सरस्वती पूजा की गई तथा यह प्रण किया गया कि हम सभी शिक्षा के इस मंदिर में आने वाली समस्त विद्यार्थियों को पूर्ण निष्ठा, लग्न एवं इमानदारी के साथ शिक्षा देने का कार्य एक साधना के रूप में कर रहे हैं आगे भी करते रहेगें, कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरित किया गया एवं ऐसे सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया कार्यक्रम के अंत में आयोजन मंडल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी देखे:-

सीबीएसई के दसवीं के नतीजे घोषित, जानिए ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का परिणाम, कौन बना टॉपर
विश्वेश्वरैया इंस्टीटूशन्स में बृहत् रोजगार मेला का आयोजन
किसानों की आय वृद्धि हेतु अभिनव तकनीक के बारे में बताएगा लॉयड कॉलेज  
लॉयड कॉलेज में एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन
NEET PG Counselling: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नीट पीजी काउंसलिंग पर रोक लगाने को कहा, जानिए ...
गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा संसद भवन का शैक्षिक दौरा
बाल शिक्षा अधिकार की अवहेलना करने वाले इन 16 स्कूलों को नोटिस जारी
अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी
गलगोटियास विश्वविद्यालय में स्कूल शिक्षकों के लिए नवाचार, डिजाइन और उद्यमिता (आईडीई) बूटकैंप का आयोज...
गलगोटिया विश्वविद्यालय करेगा अखिल भारतीय कुलपति सम्मेलन की मेजबानी
Delhi-NCR Rain Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश , लगा भीषण जाम
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में स्वर्गीय कमला बहुगुणा जी की जन्मशताब्दी पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, रीता ब...
माँ के प्रति समर्पित भावनाओं से गूंजा जीएनआईओटी एमबीए संस्थान, मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों क...
एच.आई.एम.टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, ग्रेटर नोएडा मे ओरिएंटेशन डे का आयोजन
कीर्तिमान : गलगोटियाज यूनिवर्सिटी  में अब तक का सबसे अधिक प्लेसमेंट ऑफर 
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ में मना संविधान दिवस