समाजवादी पार्टी ने सुभाष जयंती मनाई

समाजवादी पार्टी द्वारा महान स्वंतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सेक्टर 102 स्थित भंगेल कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सपा नोएडा ग्रामीण के जिला महासचिव प्रवक्ता एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे एवं निवर्तमान व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर बोलते हुए सपा नोएडा ग्रामीण के निवर्तमान जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि आजाद हिंद फौज की स्थापना करने वाले नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। अंग्रेजों की जुल्म ज्यादती देखकर उनके मन में बचपन से ही अंग्रेजों खिलाफ गुस्सा था। उन्होंने आईएएस की परीक्षा पास की लेकिन ज्यादा दिन ब्यूरोक्रेट की नौकरी नहीं की। 1921 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी से मुलाकात हुई वहीं उन्होंने बापू को राष्ट्रपिता का दर्जा दिया। नेता जी ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया जिससे लाखों भारतीय उनके साथ जुड़ते चले गए।
व्यापार सभा के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि आजाद हिंद फौज बनाकर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। भारत के महान सपूत को उनकी जयंती पर शत शत नमन।
इस अवसर पर व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल, सुरेंद्र गौतम, बबलू चौहान, सुबोध गोयल , बंसल जी, प्रशांत गौतम, राजीव गुप्ता, अनिल जिंदल,विनोद सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा का अधिवेशन आयोजित
योग और स्वास्थ्य, पाद-मूल- शक्ति-विकासक, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
आईएचजीएफ दिल्ली फेयर: कई नए प्रतिभागियों और 200 से अधिक महिला उद्यमियों ने रोमांचक उत्पाद श्रृंखला क...
ग्रेटर नोएडा: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा "हील द अर्थ" थीम पर भव्य रैम्प वॉक का आयोजन
ब्रजपाल राठी बने चौथी बार सपा जिला उपाध्यक्ष 
निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे, सत्याग्रह जारी रहेगा - राहुल गांधी
सांसद डॉ महेश शर्मा  ने 06 आक्सीजन सिलेंडर और छह पल्स ऑक्सिमिटर सहित अन्य जरूरी सामान नगर पंचायत बिल...
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा नगर निकाय चुनाव को लेकर संवेदनशील
पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्र प्रधान ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की ली गंभीर पहल
किसान जवान मजदूर विकास संगठन की हुई स्थापना 
तीसरे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की मेजबानी को तैयार ग्रेटर नोएडा, प्राधिकरण ने तेज़ की तैयारियाँ
Covid 19: गौतमबुद्ध नगर के हॉटस्पॉट लिस्ट से एक सेक्टर हटा, 2 बढ़ाए गए, अब कुल संख्या 28
दादरी कोतवाली मे शांति समिति (पीस कमेटी) व सभ्रांत व्यक्तियों की हुई बैठक, विभिन मुद्दों पर विस्तृत ...
पर्यावरणविद की शिकायत पर औचक निरीक्षण , जल प्रदूषण करती दो पकड़ी गई दो फैक्ट्री
व्यापार बंधु समिति बैठक सम्पन्न: व्यापारिक समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का किया निरीक्षण, उद्योगों को तेजी से शुरू करने के निर्देश