सीबीएसई नेशनलस क्लस्टर में सावित्रीबाई विद्यालय की टीम का उत्कृष्ठ प्रदर्शन

फुटबॉल सीबीएसई नेशनल का आयोजन एल ० एन ०सी०टी० स्कूल, भोपाल में दिनांक 3 जनवरी 2023 से 7 जनवरी 2023 तक किया गया जिसमें 19 प्रदेशों, दुबई व गल्फ देशों की टीमों ने हिस्सेदारी की। फुटबॉल राष्ट्रीय खेल में सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज टीम ने बड़े ही उत्साह और जोश से प्रदर्शन किया तथा सेकंड रनर अप का खिताब अपने नाम किया । खेल शिक्षिका श्रीमति सुधा के प्रशिक्षण व मार्गदर्शन में विद्यालय की टीम ने अपने प्रदेश का नाम रोशन किया।

इसके अलावा एथलेटिक्स सीबीएसई क्लस्टर का आयोजन सालवान पब्लिक स्कूल, लोनी में दिनांक 27 दिसंबर से 29 दिसंबर 2022 तक किया गया जिसमें 11 जिलों की टीमों ने हिस्सेदारी की । इस क्लस्टर में सावित्रीबाई फुले कॉलेज की टीम ने 11 मेडल अपने नाम किए जिसमें ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक पवन तोंगड,100 मीटर रेस में रजत पदक चंचल शर्मा, 800 मीटर रेस में रजत पदक वंदना,3000 मीटर रेस में रजत पदक नैन्सी भाटी ,1500 मीटर रेस में कांस्य पदक स्तुति तिवारी तथा 4*100 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक अपने नाम किया ।रिले रेस में प्रतिभागी खिलाड़ी थी ईशु, कीर्ति,चंचल ,दीक्षा व आरजू ।खेल शिक्षिका श्रीमती सुधा ने बताया कि हमारे विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि नैन्सी भाटी, चंचल शर्मा , पवन तोंगड व वंदना का एथलेटिक्स नेशनलस के लिए चयन हुआ ।

प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार व पंचशील बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री नीरज टंडन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया । विद्यालय की प्रभारी उपप्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति फोगाट ने सभी विजयी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा बताया कि विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है ,एडमिशन फॉर्म सभी कार्य दिवसों में विद्यालय कार्यालय से प्रातः 9:00 से 2:00 तक प्राप्त कर सकते हैं ।

यह भी देखे:-

प्रथम जीत मान मैमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट : एनसीआर के मुक्केबाजों ने दिखाया दम
रोहित शर्मा ने सचिन के 195 छक्कों के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे,लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
आईईसी कॉलेज में रस्साकशी प्रतियोगिता, बी.टेक प्रथम वर्ष सेक्शन बी विजेता
पॉन्टी चढ्ढा फाउंडेशन ने पीसीएफ कॉर्पोरेट क्रिकेट कप सीज़न 6 की ट्रॉफी का अनावरण किया
GL Bajaj ने AKTU Zonal Sports 2025 में मचाई धूम, 20 पदक जीतकर बनाया नया कीर्तिमान
कैप्टेन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में एन एस क्रिकेट अकादमी और सैम स्पोर्ट्स क्लब ...
RYANITES CHAMPIONS AT SHRI ANAND SHUKLA MEMORIAL SKATING CHAMPIONSHIP
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ-डेविड वॉर्नर पर लगा बैन
रितुपर्णा केलकर और शिवम कुराणा ने रेड बुल पेपर विंग 2019 के राष्ट्रीय फाइनल जीतने के लिए अपनी उड़ाने...
IVPL: राजस्थान लेजेंड्स ने मुंबई चैंपियंस को हराया, नमन शर्मा ने खेली 148 रन की शानदार पारी
एलीट कप कराटे चैंपियनशिप 2026 में दनकौर के बच्चों का जलवा, 7 गोल्ड व 2 सिल्वर पर कब्जा
PM Modi Visit Varanasi: पीएम मोदी आज देंगे काशी को नए स्टेडियम की सौगात, जानिए पूरा कार्यक्रम
जहांगीरपुर आरपीएस स्कूल बनेगा नॉर्थ जॉन योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का गवाह
राज्यस्तरीय डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2025-26 (राज्य स्तरीय)” की मेजबानी करेगा गलगोटियाज कॉलेज...
इस बेटी ने भी " दंगल" जीतकर पिता के सपने को किया साकार : जानिए संघर्ष से सफलता तक की कहानी
भाजयुमो करेगी प्रदेश भर में कमल कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन