यूपी बास्केटबॉल की टीम ने शारदा विश्वविद्यालय में किया अभ्यास

ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में यूपी बास्केटबॉल अंडर 19 बालक बालिका वर्ग की टीम ने अभ्यास में हिस्सा लिया। शिविर 4 से 18 जनवरी तक आयोजित किया गया था। इस शिविर में यूपी बास्केटबॉल की टीम और सहयोगी स्टाफ को परिसर में अभ्यास के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन की तरफ से सभी सुविधांए मुहैया कराई गई। टीम के सदस्यों ने अपने कोच प्रमोद सिंह की अगुवाई में 10 दिवसीय शिविर में अभ्यास में हिस्सा लिया।

शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने बताया है कि परिसर में यूपी की बास्केटबॉल की टीम के द्वारा चुने जाने के लिए हम बेहद खुश है। टीम के सभी सदस्यों को सारी सुविधाएं दी गई थी। पूरी टीम ने बास्केटबॉल कोट में सुबह व शाम के समय अभ्यास किया है, इसके लिए खास लाइट्स का इंतेजाम किया गया था। साथ ही संस्थान के कई खिलाड़ियों ने मिलाकर उनके मनोबल को बढ़ाया है। यूपी की टीम आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कैंपस में अभ्यास के लिए जुटी थी। हमें उम्मीद है कि आने वाली प्रतियोगिता में वह अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
यूपी की टीम के कोच प्रमोद सिंह ने बताया कि परिसर में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए हम विश्वविद्यालय प्रबंधन का आभार प्रकट करते है। अभ्यास में हिस्सा लेने वाली टीम बेंगलुरू में होने वाले 72वी जूनियर नेशनल बॉयज एंड गर्ल्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

शारदा ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता में यूपी की टीम को बेहतर से बेहतर सुविधा देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासान ने प्रयास किया है। सभी खिलाड़ी बेंगलुरू में होने वाली प्रतियोगिता के लिए कठिप परिश्रम कर चुके है, हमें उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता में वे अपने बेहतर खेल दिखाएंगे।

यह भी देखे:-

Tokyo Olympics 2020 India Match live: महिला हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया, सेमीफा...
Update: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में छुट्टी बढ़ाई गई
यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: ओवरलोड बस पलटी, 14 यात्री गंभीर घायल; ड्राइवर–हेल्पर फरार
शारदा विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट को मिला महानिदेशक एनसीसी पदक
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में ओरिएंटेशन प्रोग्राम 'एम्पेजार-2024 का शुभारम्भ
शारदा एवं एबीपी नेटवर्क के मध्य हुआ एमओयू साइन
कोविड-19 : होम आइसोलेशन के मरीजों की निगरानी को कॉल सेंटर शुरू
जी. एन. आई. ओ. टी. कॉलेज में नेशनल स्टार्टअप डे का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में फेक न्यूज़ एंड फैक्ट चेकिंग विषय पर हुई कार्यशाला
फिलीपींस प्रतिनिधिमंडल की गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अहम बैठक, शिक्षा-संस्कृति समेत कई क्षेत्रों म...
LAC पर नहीं हुई कोई ताजा झड़प : भारतीय सेना
शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज ने रचा कीर्तिमान
दिल्ली मेट्रोः जल्द ही सभी सीटों पर सफर कर सकेंगे यात्री
हाइटेक सिटी के परिषदीय स्कूलों से मुंह मोड़ रहे हैं छात्र
कल का पंचांग, 13 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आईआईएमटी ने सीबीएससी बोर्ड की हाईस्‍कूल और बारहवीं के प्रतिभाशाली छात्रों को किया सम्‍मानित