SIAM ने ऑटो एक्सपो 2023 में किया सुरक्षित सफर पहल का आयोजन, रोस्मेर्टा टेक्नोलॉजीज ने सड़क सुरक्षा और डिजिटल गतिशीलता समाधान प्रदर्शित किए

ग्रेटर नोएडा, 16 जनवरी, 2023: ऑटो एक्स्पो में आने वाले आगतुकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुक बनाने के प्रयास में SIAM ने परिवहन समाधानों के मार्केट लीडर रोज़मर्टा के साथ साझेदारी में ग्रेटर नोएडा के मोटर शो- ऑटो एक्स्पो (12 से 18 जनवरी 2023) के दौरान सुरक्षित सफल पैविलियन का आयोजन किया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (11-17 जनवरी 2023) के मद्देनज़र यह विशेष आयोजन किया गया।

सुरक्षित सफ़र पैविलियन का उद्घाटन नितिन गड़करी, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार द्वारा किया गया।

12 जनवरी 2023 को हुए उद्घाटन के अवसर पर विनोद अग्रवाल, प्रेज़ीडेन्ट, SIAM तथा ऑटोमोबाइल उद्योग से अन्य गणमान्य दिग्गज भी मौजूद थे। मंत्री जी ने सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुकता बढ़ाने के SIAM के प्रयासों पर रोशनी डाली। मंत्री जी ने पैविलियन आने वाले विशेष सहायता प्राप्त बच्चों के साथ मुलाकात कर उनसे बातचीत भी की।’

ओईएम जगत के दिग्गजों जैसे होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर, मारूति सुजुकी, बजाज ऑटो लिमिटेड, होण्डा कार्स, स्कोडा ऑटो वॉक्सवेगन एवं टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्स्पो में हिस्सा लिया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आगंतुक पैविलियन में हिस्सा लेने पहुंचे। इनमें छात्र, वाहन चालक, दिव्यांगजन, ऑटोमोटिव निर्माता, अवयव निर्माता, एमरजेन्सी देखभाल प्रदान करने वाले, राज्य संस्थानों के कर्मचारी आदि सभी शामिल थे। पैविलियन आम जनता के लिए आकर्षण केन्द्र बना हुआ है और महत्वपूर्ण जानकारी के आदान-प्रदान के लिए प्लेटफॉर्म की भूमिका निभा रहा है।

सड़क सुरक्षा पैविलियन आने वाले आगंतुकों को सिमुलटर्स, प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनों एवं फोटो बूथ के माध्यम से सड़क सुरक्षा के विभिन्न फायदों के बारे में जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हितधारकों जैसे दिल्ली यातायात पुलिस, आईआईटी मद्रास से सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स फॉर रोड सेफ्टी इंडियन हैड इंजरी फाउन्डेशन, डॉ श्रॉफ आई सेंटर एवं आयशर फाउन्डेशन, आईवीसी लॉजिस्टिक्स- सीएमवीआर कम्प्लेन्ट लॉजिस्टिक्स ने भी इसमें हिस्सा लिया।

पैनल्स ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रदर्शन किया जैसे हेलमेट का महत्व, सीट बेल्ट पहनने का महत्व और अच्छे समारितन कानून- इसके अलावा फर्स्ट रिस्पॉन्डर को भी डिस्प्ले किया गया। पैविलियन में असली-नकली (असली बनें, असली खरीदें) पहले माध्यम से, नकली पार्ट्स के कारोबार को खत्म करने पर ज़ोर दिया गया, जो तकरीबन रु 25000 करोड़ का कारोबार बनाता है।

सुरक्षित सफर पैविलियन के उद्घाटन पर बात करते हुए विनोद अग्रवाल, प्रेज़ीडेन्ट, SIAM ने कहा, ‘SIAM और भारतीय ऑटो उद्योग देश में सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वाहनों की इंजीनियरिंग पर काफी काम किया गया है और अब भारतीय कारें विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप बन चुकी हैं। वर्तमान में पर ध्यान देने तथा लोगों को शिक्षित बनाने की ज़रूरत है, ताकि सड़क का इस्तेमाल करने वालों के व्यवहार में बदलाव लाया जा सके, जो दुर्घटनाओं को कम करने में मुख्य भूमिका निभा सकता है। सुरक्षित सफ़र पैविलियन ऐसी ही एक पहल है जो आम जनता को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए ने देश भर में इस पहल को दोहराने की योजना भी बनाई है।’

कर्ण नागपाल, प्रेज़ीडेन्ट, रोज़मर्टा, टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड ने कहा, ‘‘रोज़मर्टा में हमें गर्व है कि हम भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सड़क सुरक्षा पहल के अनुरूप पिछले 20 सालों से भारतीय सड़कों को सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता हमारी विभिन्न सेवाओं में स्पष्ट होती है जैसे वाहन की फिटनैस के सर्टिफिकेशन के लिए ऑटोमोटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) तथा सेंसर एवं वीडियो एनालिटिक्स- आधारित ड्राइविंग टेस्ट के लिए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट टै्रक (एडीटीटी)। सड़क सुरक्षा में रोज़मर्टा का योगदान, टेलीमेटिक्स एवं वाहन टै्रकिंग के लिए ई-सिम टेक्नोलॉजी के द्वारा वी2एक्स कम्युनिकेशन्स के ज़रिए सुरक्षित यात्रा एवं परिवहन समाधानों को सुनिश्चित करता है। परिवहन समाधानों में अग्रणी होने के नाले हम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा उत्पादन से लेकर अंत तक वाहन की लाईफसाइकल को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।’

पीके बैनर्जी, एक्ज़क्टिव डायरेक्टर, SIAM ने कहा, ‘‘सुरक्षित सफ़र की यह पहल, सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करती है। SIAM हमेशा से देश में सड़क सुरक्षा की स्थिति में सुधार लाने के लिए अग्रणी रहा है। हमारा मानना है कि सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के लिए लोगों को जागरुक और शिक्षित बनाना बेहद महत्वपूर्ण है। इसीलिए हम विभिन्न ओईएम के साथ मिलकर स्कूल स्तर से ही बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करते हैं, ताकि बच्चों में कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा की आदतें विकसित की जा सकें। आने वाले समय में भी हम स्कूली बच्चों को शिक्षित करने के लिए देश भर में इस तरह की पहलों का आयोजन करते रहेंगे। इन प्रयासों के ज़रिए SIAM सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप देश में सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।’

कार्तिक नागपाल, प्रेज़ीडेन्ट, रोज़मर्टा टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड ने सड़क सुरक्षा में कंपनी के योगदान के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘रोज़मर्टा अनुपालन को सुनिश्चित करते हुए मानकीकृत हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स एवं स्मार्ट कार्ड आधारित वीआरसी एवं डीएल के माध्यम से सड़क सुरक्षा में योगदान देता है। साथ ही आधुनिक समाधानों जैसे फास्ट टैग, ऑटोमेटिक चालान एवं टोल आदि के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को आसान बनाने में भी योगदान देता है। हमारी सड़क सुरक्षा सेवाओं जैसे वाहन के फिटनैस सर्टिफिकेशन के लिए ऑटोमेटेड टेस्टिंग समाधानों के विस्तार के साथ हम सेंसर एवं वीडियो एनालिटिक्स-आधारित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के माध्यम से हम वाहन एवं चालक की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं।’

यह भी देखे:-

सेक्टर डेल्टा 2 में पिछले 15 से 20 दिनों से गंदा आ रहा है पानी, सेक्टर निवासियों में भारी रोष
गांधी जयंती: राहुल ने किसान आंदोलन पर सरकार को घेरा, बोले- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी
अलर्ट: भारत में बड़े हमले की फिराक में आतंकी संगठन आईएसआईएस खुरासान, खुफिया एजेंसियों ने दी जानकारी
"चैरियट ऑफ डेवलपमेंट": बाउमा कॉनएक्सपो 2024 में सैनी इंडिया ने दिखाया प्रगति का नया अध्याय
लॉकडाउन का उलंघन कर रहे 25 लोग गिरफ्तार
2024 में फिर यूपी लौटेगा मोटो जीपी भारत
ग्रेटर नोएडा: दीपावली मिलन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला का आह्वान – "रोशनी का पर्व ...
उत्तर प्रदेश बजट 2019 : प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट के लिए सीएम योगी ने खोला खजाना
टीम इंडिया का विजयी रथ जारी: घर में लगातार 13वीं सीरीज जीती, 2013 से अजेय
नरेंद्र गिरि मौत मामला: सीबीआई की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया, आज होगी पूछताछ
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी बदमाश 
जांच में खुलासा: वाराणसी में मालवीय पुल से भी गंगा में फेंके गए कोरोना संक्रमितों के शव
लापरवाही से गई बिजली कर्मचारी की जान
पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, देश के कई क्षेत्रों में लागू किया गया स्मार्ट लॉकडाउन
कोरोना वैक्सीन: भारत को जल्द मिल सकती है सिंगल डोज वैक्सीन
Jammu Kashmir: पूर्व उपमुख्यमत्री बेग से पीपुल्स कांफ्रेंस ने किया किनारा यह है इसकी वजह