रिश्तों के कत्ल का खौफनाक दास्तान, प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, सेफ्टी टैंक में दबाकर ऊपर से सीमेंट कराया

जब इश्क का भूत सवार होता है तो इंसान के लिए रिश्ते नाते सब बेमानी हो जाते हैं और लोग हैवानियत हद को पार कर जाते हैं ऐसी ही रिश्तो कत्ल की खौफनाक दास्तान नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र में दर्ज हुआ है जिसमें राजमिस्त्री पर दिल आ जाने पर पत्नी ने अपने पति की अपने प्रेमी और उसके एक साथी के साथ मिल कर हत्या कर दी, इतना ही नहीं अपने पति के शव को महिला ने बगल में बन रहे मकान की सेफ्टी टैंक में दबाकर ऊपर से सीमेंट करा दिया। मृतक की गुमशुदगी की तलाश में जुटी पुलिस ने जब शक के आधार में महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया, पुलिस ने शव को बरामद कर महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस हत्याकांड में शामिल तीसरे कातिल की तलाश शुरू कर दी है.

ये कहानी कहानी पूरी तरह फिल्मी है. पति, पत्नी और वो के बीच की कहानी की शुरुआत तब हुई जब बुलंदशहर निवासी सतीश अपनी पत्नी नीतू और 5 साल के बच्चे के साथ रहने के लिये दो साल पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सरस्वती कुंज कॉलोनी में मकान बनवा रहा था. इसी दौरान नीतू की मकान बना रहे राजमिस्त्री हरपाल की नजदीकियां बढ़ी दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। मकान बनाने के बाद हरपाल एटा चला गया, लेकिन सम्बन्ध कायम रहे. इसी दौरान हरपाल को अजय का मकान बनाने का काम मिल गया। जो सतीश का पड़ोसी था. एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहें अपने पति की हत्या की फुलप्रूफ साजिश रची जिसमें उसका प्रेमी हरपाल और उसका साथी गौरव भी शामिल था. प्लानिंग के तहत 2 जनवरी को तीनों शराब पीने बैठे इस दौरान हरपाल ले सतीश के गिलास में नशीला पदार्थ मिला दिया जब वह बेहोश हो गया तो नीतू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका गला दबा दिया फिर गौरव की मदद से सबको अजय मकान में ले गए जहां उसके शव को सेफ्टी टैंक में दफन कर ऊपर से प्लास्टर कर दिया.

सतीश के यू हीं एकाएक गायब हो जाने से गाजियाबाद में रहने वाला उसका भाई छोटेलाल 10 जनवरी को विश्व थाने पहुंचा और अपने भाई के गायब होने की सूचना दी पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि हरपाल और नीतू के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था इसके बाद हरपाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली हरपाल की निशानदेही पर पुलिस ने अजय के मकान की सेफ्टी टैंक की खुदाई कर मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी औरों की तलाश की जा रही है.

यह भी देखे:-

आवासीय प्लाट बेचने के नाम पर दो करोड रुपए की ठगी
पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार , पैर में लगी गोली
60 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने मांगी जनता से फीडबैक
दनकौर पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा
महिला से दुर्व्यवहार कर लूट करने वाले बदमाश पहुंचे हवालात
गैंगस्टर एक्ट में वांटेड 25 हजार के इनामी बदमाश को दादरी पुलिस ने दबोचा
नोएडा पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की कार समेत नकदी और दस्तावेज बरामद
मतदाता सूची से दलित महिला का नाम कटने पर ग्रेनो प्राधिकरण के ओएसडी व तत्कालीन एसडीएम व तहसीलदार समेत...
ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन, किसान एकता मंच ने निकला शव यात्रा, आज़ाद समाज पार्टी, AIMIM ने ...
बंद कमरे में मिला केयर टेकर का शव
चोरी के माल के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
स्टेट लेवल का क्रिकेटर चला रहा था फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज:नोएडा एसटीएफ ने 3 को पकड़ा, VIOP CALL को लो...
वारदात: लूट का विरोध कर रहे पेट्रोलपंप कर्मी की हत्या
क्राइम सीन क्रिएट करने के दौरान आरोपी ने किया दरोगा पर हमला, जवाबी कार्यवाही में  .... पढ़ें पूरी खब...
पार्लर में युवती के साथ हुआ कुछ ऐसा , पहुंची थाने
बालू का हो रहा है अवैध खनन , दो गिरफ्तार