तीन सड़क हादसों में एंबुलेंस को एंडेवर कार ने टक्कर मारी. अनियंत्रित कंटेनर पलटा, टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 4 लोग घायल
नोएडा ग्रेटर नोएडा में सुबह हुए तीन सड़क हादसों में 4 लोग घायल हो गए, पहले नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस को तेज रफ्तार एंडेवर कार ने टक्कर मार दी, वही डाढा गोल चक्कर के पास हुए सड़क हादसे में से तेज गति आ रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया, वही पेरीफेरल रोड के कट के पास जीटी रोड पर कैंटर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त एंबुलेंस और एंडेवर कार ये हालत एक्सीडेंट के बाद हुई है थाना एक्सप्रेसवे प्रभारी के अनुसार सेक्टर 168 एडवांट बिल्डिंग के सामने निर्माणाधीन अंडरपास के पास रामस्वरूप सिंह गौर एंबुलेंस से कानपुर देहात से मेदांता अस्पताल जा रहे थे, उनके साथ उनकी एंडेवर कार चल रही थी। ब्रेकर पर एंबुलेंस की गति धीमी होने के कारण पीछे आ रही एंडेवर गाड़ी ने पीछे से एंबुलेंस में टक्कर मार दी जिससे दोनो गाडी क्षतिग्रस्त हो गयी है। और 2 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सुबह का दूसरा हादसा ग्रेटर नोएडा ज़ोन के थाना दादरी क्षेत्र में पेरीफेरल रोड के कट के पास जीटी रोड पर हुआ जब शेरपुर गांव निवासी अजय बाइक से दूध लेकर नोएडा जा रहा था नेशनल हाईवे 91 पर बिल अकबरपुर गांव में पेरिफेरल कट के पास कैंटर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी और बाइक को घसीटते हुए कई फुट तक ले गई जिसमें बाइक सवार अजय घायल हो गया वह दूध के डब्बे और बाइक कैंटर के नीचे आ गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल बाइक सवार अजय ने बताया कि कैंटर को नाबालिक परिचालक चला रहा था जबकि ड्राइवर कैंटर ने अलग बैठा हुआ था जिसके कारण लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है।
तीसरा हादसा ग्रेटर नोएडा ज़ोन के कसना थाना क्षेत्र में डाढा गोल चक्कर के पास हुआ इसमें से तेज गति आ रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया. कंटेनर चालक शाहिद को गंभीर चोटें आई हैं उसे ग्रेटर नोएडा की जिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर हटाकर रास्ते को खुलवा दिया है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
