वैष्णोंदेवी से युवा क्रांति रथ पहुँचा नोएडा-ग्रेटर नोएडा हज़ारों युवाओं ने राष्ट्र जागरण का संकल्प लिया

ग्रेटर नोएडा : युवाओं को जागृत करने के लिये अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के अध्यक्ष एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ प्रणव पांडया के देशव्यापी अह्वाहन पर निकाला गया “युवा क्रांति रथ” दिल्ली एनसीआर के मुख्यालय (गायत्री चेतना केंद्र), नोएडा में आज पहुँचा। यहाँ पर राजधानी व आसपास के हज़ारों युवा गायत्री परिजनों ने ज़ोरदार स्वागत किया और राष्ट्र के नव निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

इस मौक़े पर गायत्री चेतना केंद्र के व्यवस्थापक श्री आर एन सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि देश की तरूणाई को आत्मबोध एवं अपने सांस्कृतिक गौरव से परिचित कराना समय की माँग है। इसी मकसद से देश के चारों दिशाओं से चार युवा क्रांति रथ निकाले गये हैं ताकि देश भर में युवाओं को नशा, फ़ैशनपरस्ती, फ़िजूल ख़र्ची एवं अस्त व्यस्त जीवन शैली के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। श्री सिंह ने कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषि पं श्री राम शर्मा आचार्य एवं वन्दनीय माता भगवती देवी शर्मा के स्वपनों को साकार करने के लिये उक्त युवा क्रांति रथ निकाले गये हैं। शांतिकुंज के प्रतिनिधि श्री जमुना प्रसाद साहू ने कहा कि आज विश्व की विभीषिकाओं का समाधान करना युवाओं के हाथ में है। युवक जिधर चल पड़ेंगे देश भी उधर चल पड़ेगा। भारतीय संस्कृति ज्ञान परिक्षा के प्रभारी श्री उमा शंकर गुप्ता ने कहा कि युवाओं की गतिविधियों का सही नियोजन करना आज की प्रथम आवश्यकता है। क्रांति रथ के टोली नायक मनी राम वर्मा ने कहा कि रास्ते भर युवाओं ने रथ यात्रा का न केवल ज़ोरदार स्वागत किया बल्कि राष्ट्र को उन्नति एवं प्रगति के मार्ग पर ले जाने का संकल्प लिया।

चेतना केंद्र पर स्वागत यात्रा का कलश पूजन किया गया। उसके बाद रथ यात्रा विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज़ों में होते हुए एस एस इंजीनियरिंग कॉलेज, महामाया बालिका इंटर कॉलेज, परी चौक, प्रज्ञा विस्तार केंद्र, ग्रेटर नोएडा पहुँची। ग्रेनो में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, सावित्री बाई फुले इंटर कॉलेज, कासना सहित कई स्थानों पर संबोधन व वीडियो से प्रस्तुतिकरण किया गया। अन्त में प्रज्ञा विस्तार केंद्र, में गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें गायत्री मंत्र की आहुतियाँ देकर युवाओं ने राष्ट्र सेवा के कार्यों में जुटने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शांन्ति कुंज के वरिष्ठ अधिकारी श्री जयराम मोटवानी ने गायत्री परिवार द्वारा शुरू किये गये युवा आन्दोलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौक़े पर प्रेमचंद सैनी, दिनेश सिंह, सुमित गुप्ता, रवि चौधरी, सुमित शर्मा, अभय सक्सेना, अनुपमा एवं डॉ श्रृद्धा गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

यह भी देखे:-

सूरजपुर आदर्श रामलीला में गणेश-रामायण पूजन से हुई शुरुआत, विजय महोत्सव मेले में उमड़ी भीड़
कल का पंचांग, 22 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आज का पंचांग, 9 जुलाई 2020, जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 10 नवम्बर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग व राशि फल, 1 मई 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय : वियतनामी छात्रों ने मनाया  वू लैन महोत्सव 
कल का पंचांग, 27 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 17 जुलाई 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 3 मार्च 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 3 मार्च 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
ग्रीनआर्च सोसाईटी में आयोजित हुई नवरात्रि की पूजा, दादरी विधायक तेजपाल नागर भी हुए शामिल
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा
कल का पंचांग, 10 दिसंबर 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
महाकुम्भ में श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े की भव्य छावनी प्रवेश यात्रा, नगरवासियों ने किया स्वागत
कल का पंचांग, 7 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नोएडा एक्सटेंशन मे हुआ भव्य कलम दावत का पूजन