शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन

Greater Noida:आज दिनांक 12 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया, जिसके दौरान प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, युथ काउंसलर एच जी अमोगलिया प्रभु ने पारंपरिक दीप जलाकर किया। सभी अतिथियों का स्वागत डॉ मधु शर्मा ने किया।
उत्तर प्रदेश के व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि शारदा विश्वविद्यालय में आकर बेहद सकारात्मक वातावरण महसूस होता है, शारदा एक परिवार की तरह है। आप सभी युवा छात्र हमारे देश का भविष्य है और आपको गर्व होना चाहिए की आप शारदा में पढ़ाई कर रहे है जो आने वाले समय में देश को लीड करेगे। आप सभी में एक अलग ही आत्मविश्वास दिखता है इसे बनाए रखे। छात्रों को सलाह देते हुए मनीष गुप्ता ने यह भी कहा कि किसी भी करियर में सफल तभी होगे जबी आप एक अच्छे इंसान बनेगे।
युथ काउंसलर एच जी अमोगलिया प्रभु ने कहा कि भारत देश में काफी मेधावी लोग है लेकिन भारत देश में समय के साथ मूल्य खत्म होते जा रहे है। आज के समय में व्याक्ति से ज्यादा अधिक प्रेम लोग चीजों से करते है और संबंधों को बोझ मानते है। छात्रों को सलाह देते हुए प्रभु ने कहा कि जीवन में फोकस बनाए रखने के लिए फोन से दूरी जरूरी है। किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए आपको फोकस बनाए रखना अहम है।
शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाई के गुप्ता ने कहा कि भारत की आबादी अन्य देशों की आबादी में से सबसे युवा है। कौशल विकास आज के समय में खास आवष्यक है इसलिए ज्ञान एंव कौशल विकास का साथ कभी न छोड़े। सीखने की कोई उर्म नही होती है।
अतिथियों का व्याख्यान सुन कर मौजूदा छात्रों बेहद उत्साहित एंव प्रेरित महसूस कर रहे थे।

यह भी देखे:-

11 वीं मंजिल से कूदकर महिला ने की ख़ुदकुशी
क्वाड सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी से बाइडन बोले- आपको देखकर बहुत अच्छा लगा; चीन को दी नसीहत
ग्रेटर नोएडा : तीसरे आयुर्योग एक्सपो, हिमालयन हर्बल एक्सपो और आरोग्य मेला का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वछता अभियान
शारदा अस्पताल से डिस्चार्ज हुए ये मरीज
सड़क हादसे में घायल हुआ दिव्यांग की मौत
अखिल भारतीय किसान सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी
फर्जी नियुक्ति मामले में ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारियों की हो सकती है बर्खास्तगी 
Covid 19 India News: कोरोना को लेकर सरकार की चेतावनी, बहुत तेजी से फैल रहा कोरोना, अगले चार हफ्ते बे...
आनंद गिरि: सीबीआई की सख्ती पर रोए आनंद गिरि, आद्या और संदीप से पूछा, महंत से क्या दुश्मनी थी?
Radhe को लेकर सलमान ख़ान का बड़ा एलान, Eid पर सिनेमाघरों के साथ इन प्लेटफॉर्म्स पर होगी रिलीज़
कोरोना काल  के  लॉकडाउन में विराज जयंत ने चित्रकारी में निखारा अपना हुनर,  "कला भूषण" सम्मान से सम्म...
जीबीयु में उत्साह और उपलब्धियों के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
सपाइयों ने किया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत
लूट का खुलासा होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस का फूलमालाओं से किया सम्मानित
सहोदया स्कूल कॉम्पेक्स ,एन सी आर " " पंचम वार्षिक सम्मेलन 2021 "