राया अर्बन सेन्टर के अन्तर्गत हैरिटेज सिटी के विकास को लेकर ,सीईओ यमुना प्राधिकरण की अध्यक्षता में हुई बैठक, जानिए क्या लिए गए निर्णय

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिरकरण क्षेत्रान्तर्गत महायोजना फेज-02 में राया अर्बन सेन्टर के अन्तर्गत हैरिटेज सिटी के विकास हेतु डी०पी०आर० तैयार करने का कार्य परामर्शदाता संस्था CBRE South Asia Pvt. Ltd. को सौंपा गया था। परामर्शदाता संस्था द्वारा हैरिटेज सिटी के विकास डी०पी०आर० का ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया गया है। हैरिटेज सिटी के विकास के सम्बन्ध में आज दिनांक – 11.01.2013 को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में बैठक आहुत हुयी जिसमें श्री नगेन्द्र प्रताप मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, श्री पंकज वर्मा, उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, सुश्री रिचा कौशिक, टाउन प्लानर, मथुरा-वृन्वदावन प्राधिकरण एवं एन.एच.ए.आई. व ब्रज विकास परिषद की परामर्शदाता संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। संस्था M/s CBRE के प्रतिनिधि द्वारा हैरिटेज सिटी की डी०पी०आर० का प्रस्तुतीकरण किया गया। संस्था द्वारा प्रस्तुतीकरण में भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित Theological Village, Cultural Arena इत्यादि के विकास
हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे से बांकेबिहारी मंदिर तक सीधे कनेक्टिविटी हेतु ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाये जाने का निर्णय लिया गया तथा उक्त ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के दोनो ओर पांच सौ मीटर से एक किलोमीटर के एरिया में हैरिटेज सिटी का विकास कराये जाने का निर्णय लिया गया।

इस सम्बन्ध में संस्था को निर्देशित किया गया कि ब्रज क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व से प्रस्तावित परियोजनाओं जैसे – चौरासी कोस यात्रा, वृन्दावन मथुरा रोपवे परियोजना, एन.एच.ए.आई. द्वारा प्रस्तावित वृन्दावन बाईपास आदि परियोजनाओं को भी प्राधिकरण की हैरिटेज सिटी परियोजना से इंटीग्रेट किया जाये।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा परामर्शदाता संस्था को निर्देशित किया गया कि हैरिटेज सिटी हेतु डी०पी०आर० में यमुना एक्सप्रेसवे से बांकेबिहारी जी मंदिर तक सीधे कनेक्टिविटी तथा पार्किंग एरिया व उच्च स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर हेतु प्राविधान किया जाये जिससे कि ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रदालुओं / पर्यटकों को हैरिटेज सिटी के अन्दर ही सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सके।

यह भी देखे:-

चित्रांश फाउंडेशन ग्रेटर नोएडा वेस्ट का होली मिलान समारोह संपन्न
रोटरी क्लब ग्रेनो ने किया जागरूक व दिया नारा "कोरोना को हराना है, भारत से भगाना है"
एयर क्वालिटी बन रही इम्यूनिटी की सबसे बड़ी दुश्मन
भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की मासिक बैठक में किसानों की समस्या पर हुई चर्चा
बेटरड्रोन की टीम ने ड्रोन तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से किया भवन निरीक्षण
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सचिव बने, नंद गोपाल वर्मा
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का महासम्मेलन, ग्रेनो के व्यापारियों ने की शिरकत
सीओ चकबंदी अधिकारी की नियुक्ति की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
सीआईएसफ के अमृत महोत्सव में बोले विधायक धीरेन्द्र सिंह "हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उसके पी...
एनटीपीसी दादरी में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ बरेली मण्डल प्रभारी ने की बैठक
2 जनवरी 2022 को भाजयुमो द्वारा नोएडा में होगा युवा सम्मेलन का आयोजन
गौतमबुद्ध नगर में आज से चलाया गया “मेरी माटी, मेरा देश'अभियान
योग और स्वास्थ्य, वात निरोधक समूह के योगासन : बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
कल का पंचांग, 6 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने मनाई बड़ी सफलता – ईवाई में 127 छात्रों का चयन