निकाय चुनाव : सपा ने अध्यक्ष पद के लिए की प्रत्याशियों की घोषणा
ग्रेटर नोएडा : नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिये है। यह जानकारी देते हुए जिला संगठन प्रभारी फकीर चंद नागर ने बताया कि नगर पालिका दादरी से अध्यक्ष पद के लिए व्यापारी नेता मनोज गोयल को उम्मीदवार घोषित किया गया है, मनोज गोयल व्यपार मंडल के नगर अध्यक्ष है और हाल में ही भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए है।
नगर पंचायत बिलासपुर से पुराने समाजवादी नेता शाकिर खान को, दनकौर नगर पंचायत से पूर्व चैयरमैन एवं सपा नेता जयसिंह की पत्नी राजवती को, नगर पंचायत रबूपुरा से वरिष्ठ सपा नेता ठा0 स्वतंत्रपाल सिंह के पुत्र ठा0 विशाल भाटी को, जहांगीरपुर नगर पंचायत से पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी फराईम को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि जेवर नगर पंचायत पर अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ लडे़गी और इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी।
