डॉ. प्रवीण पचौरी, एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय नोएडा कैंपस यूपीआईडी के डायरेक्टर नियुक्त

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को कार्यपरिषद की बैठक कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से सहमति बन गयी। कुलसचिव श्री सचिन सिंह ने प्रस्ताव रखा। बैठक में विश्वविद्यालय के यूपीआईडी नोएडा के स्थाई निदेशक के नाम का लिफाफा खुला। इस पद पर प्रवीण प्रचौरी के नाम पर मुहर लगी। साथ ही विश्वविद्यालय के दो नये स्ववित्तपोषित विभागों फॉर्मेसी और मैनेजमेंट में खेल-कूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल कूद अधिकारी अथवा प्रशिक्षक के अस्थाई पद को बैठक में हरी झंडी मिली। साथ ही वास्तुकला एवं योजना संकाय के एक अन्य लोगो को भी सहमति दे दी गयी। इसके अलावा बैठक में पूर्व में हुई विद्यापरिषद, वित्त समिति एवं संबद्धता समिति के कार्यवृत्त पर अनुमोदन किया गया। वहीं, वही समिति ने आईईटी के पूर्व निदेशक के पूर्व निदेशक प्रोफेसर विनीत कंसल को पद से हटाए जाने पर भी अपनी मुहर लगा दी है। पूर्व परीक्षा नियंत्रक और संयुक्त परीक्षा नियंत्रक के त्यागपत्र को समिति ने अपनी स्वीकृति दे दी। साथ ही नये परीक्षा नियंत्रक अपर परीक्षा नियंत्रक एवं उप परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति का भी अनुमोदन कर दिया गया। बैठक में वित्त अधिकारी श्री जीपी सिंह, प्रतिकुलपति प्रो0 मनीष गौड़, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 एचके पालिवाल, आईइटी की नई निदेशक प्रो0 वंदना सहगल, प्रो0 संदीप सिंह उपकुलसचिव डॉ0 आरके सिंह मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

एनर्जी स्वराज यात्रा अभियान के तहत भारत के सौर पुरुष डॉ. चेतन सोलंकी पहुंचे गलगोटिया यूनिवर्सिटी 
ग्रेटर नोएडा में गूंजा मातृ सम्मान: नन्हक फाउंडेशन ने माताओं के आंसुओं में भरे भाव, बच्चों के प्यार ...
स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025 के लिए जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट नोडल सेंटर घोषित
गलगोटिया कॉलेज  में  "इंपैक्ट ऑफ कोविड -19 ऑन सोसायटी" विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन  
RYAN GREATER NOIDA BAGGED 3 PRESTIGIOUS AWARD AT EDUCATION WORLD INDIA SCHOOL RANKING AWARD-2021
गलगोटिया कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में छात्रों के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 
शारदा यूनिवर्सिटी में नेशनल मेडिकल कॉन्फ्रेंस: चिकित्सा क्षेत्र की ताजा प्रगतियों पर मंथन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हुआ विश्व योग दिवस पर योग व ध्यान कार्यक्रम का आयोजन
जरूरतमंद बच्चों में सर्वोदय ममता फॉउंडेशन ने बांटे पाठ्य सामग्री , खिल उठे बच्चों के चेहरे
एकेटीयू में किया गया पौधरोपण
जहांगीरपुर महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम घोषित
कोरोना महामारी और डेंगू संक्रमण के बीच अब दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक
बिहार:लड़कियों ने रोजाना 1 रुपया दान कर खोला सैनिटरी पैड बैंक
शिक्षा क्षेत्र में गौतमबुद्ध नगर का जलवा: संभल कार्यशाला में तीन शिक्षिकाएं बनीं "अनमोल रत्न"
जीबीयू की रिमोट प्राक्टर्ड ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में छात्रों की अच्छी उपस्थिति
ट्रिनिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट नॉलेज पार्क में मानव श्रृंखला एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन