सीईओ ने ठंड को देखते हुए और जगहों पर अलाव जलाने के दिए निर्देश

–सीईओ ने की जनसुनवाई, शिकायतों का किया निस्तारण

–अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज करने के दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए शहर में और जगहों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। किसानों को आबादी के भूखंडों का लीज प्लान में देरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए षीघ्र जारी करने और अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।

प्राधिकरण सीईओ रितु माहेश्वरी मंगलवार को जनसुनवाई कर रहीं थीं। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों ने सीईओ से शहर में और जगहों पर अलाव जलाने की मांग की। सीईओ ने स्वास्थ्य विभाग को जरूरत के हिसाब से और जगहों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए। किसानों को लीज प्लान जारी करने में देरी की शिकायतें भी आईं, जिस पर सीईओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सभी वर्क सर्किल को तत्काल लीज प्लान जारी करने के सख्त निर्देश दिए। रितु माहेश्वरी ने कहा कि जन सुनवाई में आने वाली शिकायतों पर जरूर कार्रवाई करें। उन्होंने सभी एसीईओ को सप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करने को कहा। बिसरख, पतवाड़ी सहित आसपास के एरिया में अतिक्रमण होने की शिकायत पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीईओ ने परियोजना विभाग को खैरपुर गुर्जर गांव को 80 मीटर रोड से जोड़ने के लिए रोड का निर्माण कराने के निर्देष दिए। सूरजपुर गांव में जलापूर्ति, सीवर, नाली, आंबेडकर भवन के मरम्मतीकरण आदि कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सभी टूटी सड़कों को जल्द रिपेयर कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एसीईओ अमनदीप डुली व आनंद वर्धन, ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव सहित सभी वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

तीन छात्रों को कहा सुनी के बाद दबंगों द्वारा कार से टक्कर मारने का आरोप, एक कि मौत
ग्रेटर नोएडा : सीएम योगी ने किसानों से की गुफ्तगू
दादरी तहसील के शहीद स्मारक पर पुलवामा के वीर जवानों को श्रद्धांजलि
श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा की बैठक हुई सम्पन्न
जहांगीरपुर में श्री मद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म का अमृत
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूटा हुआ मोबाइल फोन, बाइक और बाइक का इंजन और पार्ट्स बरामद
यमुना प्राधिकरण ने कदम ग्रुप , इंडिया बुल्स और एम3एम को जारी किया नोटिस
गौतमबुद्ध नगर : डीएम सुहास एल वाई  ने विकास कार्यों की समीक्षा की. कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्...
गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ...
यूक्रेन में अब भी पढ़ रहे हैं 12 हज़ार भारतीय छात्र - आरटीआई
30 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा में संयुक्त मोर्चे की महापंचायत की तैयारी में जुटे संगठन
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत
मोहित बेनीवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
OVH कल्चरल एसोसिएशन के नवरात्रि महोत्सव में शिवमय हुआ दुर्गा पंडाल, बच्चों और महिलाओं ने बिखेरी प्रत...
जेवर एयरपोर्ट के पास इंडस्ट्रियल भूखंडों की हुई ई नीलामी , दोगुना पैसा मिला
आज़ाद समाज पार्टी नेता रविन्द्र भाटी एडवोकेट ने किसानों पर हुई एफआईआर की निंदा की, आंदोलन की चेतावनी