प्राचीन भारतीय विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देगा एकेटीयू, 63वीं वित्त समिति में लिये गये महत्वपूर्ण फैसले

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय अब प्राचीन भारतीय विज्ञान और तकनीकी को भी बढ़ावा देगा।प्राचीन भारतीय ज्ञान-विज्ञान परंपरा को आधुनिक संदर्भ में सामने लाया जाएगा। इसके लिये विश्वविद्यालय में प्राचीन भारतीय विज्ञान और तकनीकी इकाई स्थापित कर रहा रहा। इसके जरिए प्राचीन विज्ञान और तकनीकी पर शोध एवं नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा।इसका फायदा कहीं ना कहीं छात्रों और देश को मिलेगा। अब विश्व भारत की प्राचीन तकनीकी व्यवस्था को समझ सकेगा।ज्ञातव्य हो कि विश्वविद्यालय में यह इकाई 2006 तक थी।फिर निष्क्रिय हो गई थी लेकिन अब पुन: शनिवार को 63 वीं वित्त समिति की बैठक में इस इकाई के गठन के लिए बजट के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। इस तरह की इकाई स्थापित करने वाला पहला विश्वविद्यालय बनेगा एकेटीयू।माननीय कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न प्रस्तावें पर चर्चा की गयी। कई प्रस्तावों पर समिति ने निर्णय लिया। वित्त अधिकारी श्री जीपी सिंह ने प्रस्तुत किया। उन्होंने आय व्यय का ब्यौरा दिया। साथ ही विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से संबंधित संस्थानों में व्यक्तित्व विकास एवं कार्यशाला आयोजित करने के बजट को स्वीकृति दी गयी। इसी तरह कई अन्य प्रस्तावों को समिति ने हरी झंडी दी। बैठक में विशेष सचिव अन्नवी दिनेश कुमार कुलसचिव श्री सचिन सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 एचके पालिवाल, प्रतिकुलपति प्रो0 मनीष गौड़, वास्तुकला संकाय की प्राचार्या प्रो0 वंदना सहगल, कैश के निदेशक प्रो एमके दत्ता, आईईटी के निदेशक प्रो0 विनीत कंसल, उपकुलसचिव डॉ0 आरके सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

9वें ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल नोएडा 2023 में "फाइन लाइन्स एंड द फैट ओन्स" पुस्तक लॉन्च
आईआईएमटी कॉलेज में हुई प्लेसमेंट ड्राइव, मिलेगा लाखों का पैकेज
जेपी इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 12वीं कक्षा का रिजल्ट रहा 100%
विकसित भारत 2047: प्रतिभूति बाजार से वित्तीय क्रांति की ओर, लॉयड ग्रुप के आयोजन में SEBI और NSE का स...
समसारा विद्यालय में फायर ड्रिल का आयोजन
शिवम ने अपने नाम किया दूसरा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जीबीयू में हुए सम्मानित
सीबीएसई 10 वीं के परिणाम  घोषित, ग्रेनो के छात्र रहे अव्वल, जानिए स्कूलों का परिणाम
2024 में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास: शिक्षा, शोध और नवाचार में बनाई नई पहचान
जीएल बजाज बना हैकाथॉन का विजेता
जेपी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने विद्यालय को को किया गौरांवित  
रयान ग्रेनो वेस्ट में मॉन्टेसरी ग्रेजुएशन व वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह, तैत्तिरीयोपनिषद पद्धति से दी गई शिक्षा की दीक्षा
रूस में फिर लौटा लॉकडाउन, रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस और मौतों के बाद 11 दिन की पाबंदी
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट में फैक्लटी डवलपमेंट प्रोग्राम की शुरूआत
सिटी हार्ट अकैडमी स्कूल में हुआ सम्मान समारोह
इंडिगो व SRF फाउंडेशन द्वारा सरकारी स्कूलों में आवश्यक सामानों का वितरण