गावों में जाकर विधिक साक्षरता कैम्प लगाया

प्रो बोनो क्लब, शारदा विधि संकाय के विद्यार्थियों ने विधिक साक्षरता कैम्प का आयोजन गौतमबुद्ध नगर के गांव पतवाड़ी में किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य न्याय द्वार तक को सार्थक बनाने के लिए पैरा लीगल वॉलेंटियर्स एवं विद्यार्थियों ने गांव में भ्रमण कर समाजिक एवम कानून से संबंधित मुद्दों को जाना और उन विषयों पर अपने विचार रखे और कानून की दृष्टि से अपने सुझाव दिए।

विद्यार्थियों द्वारा समाज में व्याप्त घरेलू हिंसाव, छेड़छाड़ मुद्दे, रेरा एवम जमीन विवाद विषयों पर कानूनी पक्ष को रखा।

प्रोफेसर स्मृति सिंह चौहान ने टेली लॉ विषय पर ग्रामीणों से बात की और किस तरह से इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है के बारे में बताया ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी कार्डिनेटर अनुराग त्यागी ने लोक अदालत एवम प्रो बोनो क्लब के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए डीन प्रोफेसर कोमल विग ने बताया कि प्रो बोनो क्लब, शारदा विश्वविद्यालय निरंतर रूप से इसी तरह जनपद गौतमबुद्ध नगर के गावों में विधिक विषयों पर जागरूकता अभियान चलाएगा ।

प्रो बोनो क्लब के कार्डिनेटर डॉक्टर मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि जल्द ही प्रो बोनो क्लब दनकौर वृद्धाश्रम में विधिक सहायता शिविर का आयोजन करेगा।
कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर आर पी यादव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कार्यक्रम में व ग्राम प्रधान जगवीर सिंह यादव, शिवम, राम सिंह और सैकड़ों अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।

यह भी देखे:-

सिटी हार्ट में मनाया गया लोहरी पर्व
पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती पर राजनीति तेज, गैर भाजपा शासित राज्य निशाने पर आए
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में माई स्टोरी - मोटिवेशनल सेशन बाय सक्सेसफुल इनोवेटर्स कार्यक्रम सम्पन्न
नोएडा और ग्रेटर नोएडा नॉलेज एंड इनोवेशन हब एनजीएन ज्ञान और नवाचार क्लस्टर गठन
UP बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट दोपहर 2 बजे, ऐसे चेक करें रिजल्ट
जीएनआईओटी में फ्रेशर पार्टी की धूम: मासूम शर्मा के लाइव शो पर झूम उठा कैंपस
जे. एस. एकेडमी में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन
कक्षा प्रारम्भ नहीं होने से निराश वापस लौटे छात्र
वनस्थली पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित किया गया शैक्षणिक कार्यक्रम
एपीजे इंटरनैशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
“मंत्री मनसुख मांडविया ने गलगोटियाज यूनिवर्सिटी को दिया सम्मान, उद्योग आधारित शिक्षा और स्टार्टअप मॉ...
आईआईएमटी कॉलेज समूह में एचआर कॉन्क्लेव
शारदा यूनिवर्सिटी में मीडिया मेले का शानदार आगाज़
शारदा में नॉर्थ ईस्ट कल्चरल फेस्ट का आयोजन
उत्तर प्रदेश राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को, कैसे करें आवेदन, जानिए
सत्र के शुभारम्भ पर आईटीएस डेंटल कॉलेज में माता की चौकी का आयोजन