यीडा और व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन के बीच एमओयू हस्ताक्षर, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र का होगा कायाकल्प

आज यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन के मध्य एक एमओयू साइन किया गया। प्राधिकरण की तरफ से मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह एवं व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन की तरफ से उनके सलाहकार गौरी कुमार द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण क्षेत्र के गांव में तालाबों के सौंदर्यकरण से संबंधित कार्य, प्राधिकरण के क्षेत्र में स्थित स्कूलों में ई क्लासेस, ई लाइब्रेरी एवं मॉडर्नाइजेशन आदि से सम्बन्धित कार्य भी करवाए जाएंगे। प्रथम चरण में तालाबों के सौंदर्यकरण का कार्य यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के करीब 27 ग्रामों में करवाया जायेगा। इनमें मुख्य ग्राम है, तिरथली, चौरौली जॉनचाना , जेवर बांगर आर एंड आर साईट, जेवरखादर, नीमका, पचोकरा, रील्खा, अट्टा फतेहपुर, दनकौर, भटटा, अट्टा गुजरान, ठसराना मोहम्मदपुर जादौन ,अच्छेपुर ,रोनीजा मिर्जापुर ,रुस्तमपुर, नीलोनी शाहपुर दल,सलारपुर , अच्छेजा बुजुर्ग ,मूंज खेड़ा, चपरगढ़, मुरादगढ़ी, गुनपुरा, रामपुर बांगर एवं खेरलीभाव ग्रामों में करवाया जाएगा।
संस्था द्वारा यह कार्य 15 जनवरी 2023 से प्रारंभ कर दिए जाएंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा संबंधित महाप्रबंधक परियोजना, डीजीएम परियोजना एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन के संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें हर संभव सहायता ऑब्लिक साधन उपलब्ध कराएं।

उपरोक्त बैठक में व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन की तरफ से गौरी कुमार के अतिरिक्त योगेश एंडले, डायरेक्टर व्हील्स ग्लोबल फ़ाउंडेशन नुक्लेअर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, श्री जे बी जी कृष्णमूर्ति, निर्देशक डब्ल्यूईएफ, श्रीमती गायत्री नायर, सुश्री अमृता कस्तूरी रंजन, ए टी इ चंद्रा फाउंडेशन, श्रीगणेश रंजीत मोहन, अमृता विद्यापीठम, सही एके अंबावरम तथा श्रीमती आकांक्षा सैनी नेशनल कोऑर्डिनेटर ट्रेनिंग स्पोकन टुटोरिअल प्रोजेक्ट आइआइटी मुंबई अच्छा नेशनल मिशन ऑफ एजुकेशन आदि द्वारा द्वारा प्रतिभाग किया गया। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की तरफ से मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह जी के अतिरिक्त श्री रविन्द्र सिंह पर मुख्य कार्याधिकारी, श्री शैलेन्द्र भाटिया विशेष कार्याधिकारी, श्री के के सिंह महाप्रबंधक परियोजना, श्री ए के सिंह उप महाप्रबंधक परियोजना आदि अन्य अधिकारियों द्वारा बैठक में हिस्सा लिया गया।

यह भी देखे:-

आईटीपीआई विशेषज्ञ शहरी योजनाकार टीम ने विभाग निरीक्षण के लिए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का किया दौरा
नोएडा : लाठी चार्ज में किसान की हुई मृत्यु के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर उन्हे श्रद्धांजलि दी, प...
अकरम खान  को अल्प संख्यक जिलाअध्यक्ष व आशिफ खान को सदर तहसील सचिव युवा किसान एकता संघ मनोनीत किया गय...
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में खूटी पूजा से रजत जयंती दुर्गा उत्सव का शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा : सवर्ण समाज ने पीएम मोदी का जताया आभार
बसंत पंचमी के अवसर पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में धूमधाम से सरस्वती पूजन और बसंत उत्सव का आयोजन
किसान एकता संघ के बैनर तले जेवर में ग्राम, तहसील एव जिला ईकाई का हुआ गठन
वरिष्ठ नागरिक समाज गौतमबुद्धनगर का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: नवाचार और आत्मनिर्भरता की ओर उत्तर प्रदेश का सशक्त कदम
कोरोना के दुष्परिणाम 48 फीसदी छात्र पढ़ना-लिखना भूले-सर्वे
ह्यूमन टच फाउंडेशन का सन्देश : होली खेलें सूखे रंगों से, पानी की बरबादी से नहीं
जन कल्याण सुरक्षा संघर्ष समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया  श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
RAKSHA BANDHAN IS CELEBRATED BY THE BRAMHA KUMARIS THROUGH SPIRITUAL WORKSHOP
मोमोज से फूड प्वाइजनिंग: एक ही परिवार के 4 लोग अस्पताल में भर्ती, बिना लाइसेंस दुकान पर गिरी गाज
सूरजपुर वेटलैंड में नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल-2024 का हुआ भव्य आयोजन
ग्रेटर नोएडा की आवासीय भूखंड योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी