12 जनवरी – राष्ट्रीय युवा दिवस पर “यंग इंडिया रन” कार्यक्रम में जिले से 1000 युवा प्रतिभाग करेंगे – राज नागर जिलाध्यक्ष भाजयुमो

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर भाजयुमो ” यंग इंडिया रन ” कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष भाजयुमो राज नागर के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री भाजयुमो हर्षवर्धन सिंह रहे।

साथ मे जिला अध्यक्ष भाजपा विजय भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सत्येंद्र अवाना, प्रदेश से कोषाध्यक्ष नरेंद्र भाटी, क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो बहन काजल त्यागी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतवीर भाटी मंच पर उपस्थित रहे।

बैठक में समस्त जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री व सोशल मीडिया टीम उपस्थित रही।

प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह भाजयुमो ने बताया इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक 98 जिलों में 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिले के प्रभावशाली युवाओं, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खिलाड़ियों, यूथ आइकॉन को व्यक्तिगत रूप से मिलकर आमंत्रित किया जाएगा।*

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतेन्द्र अवाना ने बताया कि “यंग इंडिया रन” कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी का रजिस्ट्रेशन प्रदेश द्वारा भेजे गए लिंक पर कराया जा रहा है, कार्यक्रम के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा नए युवाओं को जोड़ना है।

जिलाध्यक्ष भाजयुमो राज नागर ने बताया कि जिले की दौड़ मिहिर भोज डिग्री कॉलेज,दादरी से शुरू होकर भाजपा जिला कार्यालय तिलपता पर समाप्त होगी। शुरुआत व अंत के बीच दो स्थानों पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन हेतु पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।

यह भी देखे:-

धारा 370 हटाने पर जेवर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटी, ख़ुशी मनाई
ग्रेटर नोएडा : राफेल पर बीजेपी का कोंग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल गाँधी माफ़ी मांगे के लगे नारे
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर झंडा बिक्री के लिए स्टॉल का उद्घाटन
बीजेपी के सेवा पखवाड़े के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर दिया धरना,  पेट्रोल डीज़ल  की बढ़ती कीमत के खिलाफ प्रदर्शन  
भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश 
घरेलू व कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
राज्यसभा के लिए सुरेंद्र सिंह नगर समेत बीजेपी के 8 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, एक निर्दलीय ने भी भर...
पटेल जयंती पर जनसभा कर  पथिक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश में फूंकेगी चुनावी बिगुल 
ग्रेटर नोएडा के BJP ओबीसी मोर्चा ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, दीर्घायु के लिए किया हवन पूजन
समाजवादी पार्टी ने की बैठक
आम आदमी पार्टी ने मनाई अम्बेडकर जयंती
मिहिर सेना ने उठाया ग्रेनो प्राधिकरण की किसानों के प्रति गलत नीतियों का मुद्दा, डीएम सांसद को सौंपा ...
सीएम योगी ने सम्राट मिहिर भोज के प्रतिमा का किया अनावरण, कही ये ख़ास बात, पढ़े पूरी खबर
गौतम बुद्ध नगर जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन
किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन