लेखक शिक्षक भगवत प्रशाद शर्मा काईटस क्राफ्ट प्रोडक्शन संस्था द्वारा इन्टर नेशनल एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित

गलगोटियास विश्वविद्यालय के पॉलिटेक्निक विभाग में कार्यरत शिक्षक एवम् लेखक भगवत प्रशाद शर्मा को काईटस क्राफ्ट प्रोडक्शन संस्था द्वारा इन्टर नेशनल एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनको शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान और उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिये दिया गया है। भगवत प्रशाद शर्मा वर्तमान में गलगोटिया विश्वविद्यालय के पॉलिटेक्निक विभाग में भारत सरकार की “राष्ट्रीय सेवा योजना” के अन्तर्गत होने वाले सभी कार्यक्रमों के कॉरडिनेटर भी बनाये गये हैं। पाॉलिटेक्निक विभाग होने वाले सभी कार्यक्रमों जैसे कि भारत स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण के लिये जागरूकता अभियान, रोडसैफ्टी प्रोग्राम, रक्तदान शिवरों का आयोजन, वृक्षारोपण के कार्यक्रम, योगा के महत्व पर विशेष कार्यक्रम, देश भक्तों के बलिदान दिवस के अवसर पर और जयंतियों पर साँस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के मन में देश भक्ति की भावना पैदा करने के लिये इन विशेष आयोजनों में भगवत प्रशाद शर्मा की एक बडी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वो एक कवि, लेखक और अच्छे मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उनके अनेक लेख और कविताएँ प्रकाशित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। वतन के रखवालों को सलाम, मातृशक्ति के चरणों में नमन, पापा की परी होती हैं बेटियाँ ऐसी अनेक रचनाओं के लिये उन्हें सम्मानित भी किया गया है। इसलिए विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यवहारिक विकास के लिये किये गये उनके प्रयासों के परिणाम स्वरूप ही उनको यह अवार्ड दिया गया है।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय में "निरंतर चिकित्सा शिक्षा" कार्यक्रम
AKTU: निबंध व भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
एनटीपीसी दादरी में उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
तैयारी: 19 सितंबर से शुरू होगा आईपीएल का दूसरा चरण, होगी प्लेऑफ के लिए जंग
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन के शादी के फोटो आए सामने
आगामी 12 नवंबर, 2022 को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन-जिला जज
जिम्स में कोविड-19 के बाद इंडस्ट्री 4.0 में नए अवसर एवं चुनौतियां के विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आ...
सेंट जोसफ विद्यालय में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन
इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई
सीबीएसई 12 वीं  के नतीजे घोषित, जानिए ग्रेटर नोएडा में किस स्कूल का क्या रहा परिणाम, कौन बना टॉपर
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी में मनाया गया विश्व शांति दिवस
आर्थिक कमजोर होनहार छात्राओं के मदद को हाथ बढ़ाया कैलाश इंस्टीयूट -भूपेंद्र भाटी 
जनपद में 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक फार्मर रजिस्ट्री के लिए चलेगा विशेष अभियान
सड़क पार करते हुए वाहन ने कुचला, किसान की मौत
ह्यूमन टच फाउंडेशन का सन्देश : होली खेलें सूखे रंगों से, पानी की बरबादी से नहीं
जी.एल.बजाज में सम्पन्न हुआ ए.के.टी.यू. द्वारा प्रायोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम