महिला सिपाही प्रियंका अरोड़ा की शानदार जीत पर किया सम्मानित

Greater Noida:पंजाब के जालंधर मे 10 से 15 दिसंबर तक आयोजित ऑल इन्डिया पुलिस प्रतियोगिता (टेबल टेनिस) मे पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना ईकोटेक थर्ड की महिला सिपाही प्रियंका अरोड़ा द्वारा दो गोल्ड सहित तीन पदक जीतकर जनपद का नाम रौशन करने पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा अपना सर्वोच्च पुरस्कार नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे थाना ईकोटेक थर्ड प्रभारी पवन यादव ने महिला सिपाही की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रियंका ने सिर्फ जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस का नाम ही रौशन नही किया है अपितु यह भी साबित किया है कि अगर जज्बा है तो जिम्मेदारी निभाते हुए भी बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। संस्था की राष्ट्रीय संयोजक उर्मिला भारद्वाज ने सिपाही प्रियंका को जीत की शुभकामना देते हुए कहा कि इससे और महिलाओ को अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी, संगठन शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओ को अपने सर्वोच्च पुरस्कार नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित कर उनकी हौसलाअफजाई करता रहा है। वहीं गोल्ड मेडल विजेता प्रियंका अरोड़ा ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियों के लिए बेहतर सुविधा- पर्याप्त समय और सहयोग मिलता रहा है जिसकी बदौलत आज वह यह उपलब्धि हासिल करने मे कामयाब हो पायी है। इस अवसर पर संस्थापक डा राहुल वर्मा, उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, कार्डिनेटर मनोज झा, प्रदेश महासचिव डा ओमवीर बघेल, नोएडा अध्यक्ष कविता सिंह और ओम दत्त आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

आगामी 10 फरवरी को होगा रोजगार मेला का आयोजन
GIMS  के मेडिकल छात्रों, डाक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ व कर्मचारियों आग्निशमन, सुरक्षा व बचाव का प्रशिक्षण...
20 वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी
एसीईओ ने डेल्टा 2 सेक्टर का किया दौरा, सेक्टर की समस्या को लेकर की चर्चा
सुरंग के जरिए संसद पहुंच सकेंगे पीएम और उपराष्ट्रपति, जानें- कैसे बन रही है नई संसद
कानून-व्यवस्था शांति को लेकर डीएम बी.एन. सिंह ने की पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक
किसान कामगार मोर्चा ने उठाया VIVO कर्मचारियों और किसानों का मुद्दा, डीएम को सौंपा ज्ञापन
ग्रेनो प्राधिकरण पर अतिक्रमण के नाम पर पुश्तैनी आबादी  तोड़ने का आरोप, किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन...
नोएडा में कोरोना से दूसरी मौत: जानिए गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल , सक्रिय मामले हुए 700
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री बृजभूषण शरण सिंह से मिला , नोवरा नॉएडा के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओ...
जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नॉलेज पार्क तक कि मेट्रो कनेक्टिविटी पर आई बड़ी खबर, पढ़ें
हेलमेट मैन ने कहा सरस्वती पूजा एक शिक्षा की आस्था है इसे मनोरंजन का साधन नहीं बनाएं.
शिक्षा मंत्री प्रधान से मिले डीयू के छात्र,  ओपेन बुक   परीक्षा की उठाई मांग
लूट की झूठी सूचना देने वाला डेढ़ लाख रुपए के साथ गिरफ्तार
जानिए क्यों, इस गाँव में भाजपाइयों का प्रवेश है वर्जित