नोएडा के लाल शिवम मावी ने कर दिया कमाल,  टी-20 सिरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन

15 वर्ष पहले नौ वर्ष के शिवम मावी भारत के लिए खेलने का सपना संजोए क्रिकेट खेलना शुरू करता है और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखता है। परिस्थितियां विपरीत रही, लेकिन हार नहीं मानी। दिन प्रतिदिन अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता गए।

कभी दोस्तों की किट लेकर क्रिकेट खेला तो कभी चोट और करंट से जूझे लेकिन जो नहीं डिगा वो था संकल्प और फिर 27 दिसंबर 2022 को वो दिन भी आ गया। जब शिवम मावी को भारतीय टीम के लिए चुना। मंगलवार रात को जारी सूची में श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए उनको भारतीय दल में शामिल किया गया है। 6 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीदा

वैसे तो तेज गेंदबाज शिवम मावी 2018 में अंडर-19 विश्वकप में भारत के लिए खेल चुके हैं, लेकिन राष्ट्रीय टीम में आने इंतजार बना हुआ था। सेक्टर-52 में रहने वाले शिवम मावी 2018 में आइपीएल में भी खेल रहे हैं। 2023 सत्र के लिए उनको छह करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीदा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स का थे हिस्सा

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। साथ ही उत्तर प्रदेश की टीम में लगातार खेल रहे हैं। शिवम के कोच फूल चंद शर्मा ने बताया कि वह बेहद जुझारू हैं। कभी हार नहीं मानते हैं। साथ ही उनके पिता पंकज मावी व स्वजन ने भी बहुत संघर्ष किया। उसकी मेहनत के साथ स्वजन की सामूहिक साधना का फल है कि आज वह भारत के खेलगा।

डेल स्टेन को आदर्श मानने वाले शिवम को सबसे पहले दिल्ली अंडर-14 में खेलने का मौका मिला। यहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। बावजूद दिल्ली अंडर-16 टीम में चयन नहीं हुआ तो वह उत्तर प्रदेश से खेलने लगे। फिर अंडर-19 में उत्तर प्रदेश के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उसके आधार पर उनका चयन अंडर-19 विश्वकप हुआ।

 

 

यह भी देखे:-

LIVE IND vs ENG: इंग्लैंड ने मेहमानों को 212 रनों से हराया, 15 साल पहले मुंबई में 212 रन से हारा था ...
खेलो भारत प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए क्रिकेट और कबड्डी के रोचक मुकाबले
'राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड' अब होगा 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड- PM मोदी
अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता : गौतमबुध नगर को हरा शामली जनपद बना विजेता
रफ्तार और रोमांच के इवेंट का हुआ आगाज, फाइनल रेस के साक्षी बन सकते हैं सीएम योगी
Educo Sport Club द्वारा Futsal Champion Trophy का आयोजन
T20 World Cup 2021 के लिए टीम इंडिया की जर्सी का हुआ अनावरण
37वें राष्ट्रीय खेलों में जोंटी भाटी का चयन
Moto Gp 2023 की जबरदस्त सफलता के बाद मोटोजीपी ने 2024 में अपने दूसरे संस्करण की घोषणा की, जानिए क्या...
इंडो -नेपाल डान्स स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
Tokyo Paralympic 2020: स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष नरवाल ने 2016 में किया खेलों का रुख, अर्जुन पुरस्क...
उड़ीसा में कब्बडी प्रतियोगिता जीतकर आये खिलाडियों का स्वागत
रोहित शर्मा ने सचिन के 195 छक्कों के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे,लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
Achievement of Ragini Jain in UP State U/15 & U/17 Major Badminton Championship
एस्टर स्कूल के दिवंश जोशी का नेशनल क्रिकेट अकादमी में चयन
मण्डल स्तरीय खेलों में गौतमबुद्ध नगर के बच्चों ने जलवा बिखेरा