अमीरों जैसी लाइफ स्टाइल की चाहत में कैब ड्राइवर गर्लफ्रेंड के साथ करने लगा लूट

ग्रेटर नोएडा : बिसरख थाना पुलिस ने लूट करने वाले एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जिसमे लड़की की भी सक्रीय भूमिका रहती थी। पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश करते हुए बीते 13 अक्टूबर को ग्रेनो वेस्ट मे रिटायर्ड कर्नल की पत्नी के साथ CAB में हुए लूट का खुलासा कर दिया है। लूट के आरोप में एक लड़की समेत चार लोगों को बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

फोटो : इस कैब में सवारियों को बैठकर कैब ड्राइवर करता था लूटपाट

एसपी ग्रामीण सुनीति ने बताया 13 अक्टूबर को बीटा – 1 सेक्टर में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्नल की बीवी सुबह प्रयागराज से गाज़ियाबाद स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन से उन्होंने ग्रेटर नोएडा के लिए शेयरिंग कैब बुक थी। चुकी कैब में एक लड़की पहले से बैठी थी इसलिए महिला को कैब में बैठने पर किसी प्रकार की हिचकिचाहट नहीं हुई। आगे दो लोगो और सवारी के रूप में बैठे। ग्रेनो वेस्ट पहुँचते ही कार में सवारी के रूप में बैठे सभी बदमाशों ने महिला से कैश 3.5 लाख रूपये और जूलरी लूट ली और फ़ेंक कर फरार हो गए। महिला का कहना है उसके साथ . मारपीट भी की गई। उसकी जूलरी लूटने में कैब में बैठी लड़की भी थी।

आखिरकार पुलिस इन बदमाश को पकड़ने में सफल रही। गिरफ्त में आये कैब ड्राइवर की पहचान गौतम त्यागी निवासी बागपत के रूप में हुई है। उसके साथ उसकी महिला मित्र सोनम ठाकुर निवासी बदायूं , नीशू त्यागी निवासी बागपत और कर्मसिंह त्यागी निवासी मुज़फ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। सभी लूट में शामिल थे। इनमे गौतम त्यागी और नीशू त्यागी एक ही गाँव के रहने वाले हैं। फिलहाल सभी सर्फाबाद नोएडा में में रह रहे थे।

पुलिस पूछताछ में इन्होने बताया अभी तक इन्होने एनसीआर क्षेत्र में छिटपुट कई वारदातें की हैं। गौतम जहा कैब ड्राइवर की भूमिका में रहता था वहीं सोनम और अन्य सवारी के रूप में कैब में पहले से बैठे रहते। कैब में लड़की को देख कोई भी बैठने से हिचकिचाता नहीं था। बदमाशों ने बताया अभी तक उन्होंने जितनी भी लूट की हैं वो पांच हज़ार – छह हज़ार तक की रही। पहली बार उन्होंने कर्नल की बीवी से लाखों की लूट की। अमीरों जैसा लाइफ स्टाइल बनाने के चक्कर में इन्होने अपराध की दुनिया में कदम रखा। पुलिस ने लूटेरों को जेल भेज दिया है।

यह भी देखे:-

एटीएम कार्ड लूटकर खाता से निकाला पैसा, तलाश में जुटी पुलिस
नोएडा पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की कार समेत नकदी और दस्तावेज बरामद
बुजुर्ग का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
कुलदीप सिंह सेंगर पर तोड़ी योगी ने चुप्पी
चोरों के निशाने पर ग्रेटर नोएडा के मार्केट
हत्या, डकैती के मामले में तीन जिलों से वांछित बदमाश चंद्रभान पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल
बालू का हो रहा है अवैध खनन , दो गिरफ्तार
पुलिस चौकी के अंदर युवक की मौत, पुलिस ने कहा फांसी लगाई, पूरी चौकी सस्पेंड
हाथी दांत को बेचने आए, इंटरस्टेट स्मगलर गैंग के दो सदस्यों को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार किया, अ...
वायरल होने के लिए नॉलेज पार्क थाना परिसर के सामने दो युवकों ने रील बनाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अश्लील फोटो और वीडियो भेज कर 10 गुना लोन की किस्त वसूलने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार
राजधानी में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप
अलीगढ़ में ज्वेलरी की दूकान लूटने वाले तीन बदमाश नोएडा पुलिस के एनकाउंटर में घायल
माँ ने ली थी  मासूम बच्ची की जान, पिता ने दर्ज कराया  एफआईआर, माँ गिरफ्तार
MNC में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
माफिया मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा