हिन्दू युवा वाहिनी का पूर्व दनकौर मंडल अध्यक्ष नवीन पंडित गिरफ्तार

हिन्दू युवा वाहिनी का पूर्व दनकौर मंडल अध्यक्ष नवीन पंडित गिरफ्तार

दनकौर(खालिद सैफी) : कस्बा के ऊंची दनकौर मोहल्ला निवासी हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष को शनिवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित करीब सात वर्ष पुराने मुकदमों में वांछित चल रहा था। आरोपित के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था जिसके आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2015 में कस्बे में गौवंश की मृत्यु के बाद कुछ लोगों द्वारा हुड़दंग किया गया था। उनका कहना है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों से भी बदतमीजी की गई थी साथ ही कानून व्यवस्था को भंग किया गया था। इस मामले को सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट गए थे। इस दौरान कई आरोपितों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमे भी दर्ज हुए थे। पुलिस ने बताया कि कई आरोपित न्यायालय में पेश नहीं हुए जिसके चलते उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। इसी संबंध में शनिवार को ऊंची दनकौर निवासी हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पंडित को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपितों को भी तलाश कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी देखे:-

जनपद में दौड़ेंगी 500 सिटी ई-बसें, 25 रूटों पर मिलेगी 10 मिनट में सुविधा
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
नोएडा में युवक को थार से कुचलने की कोशिश का मामला: थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज निलंबित, पुलिस कमिश्...
साहित्य का एक और सूरज कोरोना के चलते अस्त, प्रसिद्ध कवि कुंवर बैचैन की मौत, कवियों में शोक 
ग्रेटर नोएडा: तीन साल बाद 163 फ्लैट खरीदारों को अब मिल सकेगा मालिकाना हक
बदमाशों ने रिटायर्ड कर्नल की स्कोर्पियो लूटी
कोरोना संकट: चिरौली गाँव के ग्रामीणों का सराहनीय कार्य, मदद के लिए प्रशासन को दिए 1 लाख 1 हज़ार रूपये
आरपीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा नेहा अग्रवाल ने मारी बाजी
नोएडा एयरपोर्ट रनवे ट्रायल में देरी की संभावना, अनुमति अटकी
प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन समारोह में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, नारी सशक्तीकरण और युवा स्वाभिमान...
जन आंदोलन को लेकर सरधना विधायक अतुल प्रधान ने ग्रेटर नोएडा के गांवों का किया तूफानी दौरा
आईएफजेएएस 2025: भारत की फैशन जूलरी और एक्सेसरीज का वैश्विक मंच, 4 से 6 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में
समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047 संवाद कार्यक्रम का एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रेटर नोएडा में ...
विश्व वेटलैंड दिवस पर सूरजपुर वेटलैंड में प्रकृति और पक्षियों का उत्सव
भू-माफियाओं पर लगा गैंगस्टर एक्ट, कृषि भूमि पर बना दिया था फ़्लैट
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार