कनेक्टिंग ड्रीम्स फाउंडेशन और ग्लोकल नेपाल ने “ग्लोकल टीन हीरो अवार्ड्स-इंडिया 2022″ का किया आयोजन

नई दिल्ली: कनेक्टिंग ड्रीम्स फाउंडेशन और ग्लोकल प्राइवेट लिमिटेड, नेपाल ने एक साथ मिलकर “ग्लोकल टीन हीरो अवार्ड्स – इंडिया 2022” का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन एसपी जैन ऑडिटोरियम, दिल्ली विश्वविद्यालय, साउथ कैंपस में किया गया। रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी, और इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेटिक्स एंड कम्युनिकेशन पुरस्कारों के रणनीतिक भागीदार रहे।

ग्लोकल टीन हीरो अवार्ड्स युवाओं को सम्मानित करने और उनकीपहल और रचनात्मकता के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे वह स्कूल की क्लास के बाहर समाज में बदलाव ला सकें।

डॉ. अमित टुटेजा-संस्थापक कनेक्टिंग ड्रीम्स फाउंडेशन, ने बताया कि युवा परिवर्तनकारी प्रक्रिया के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

पुरस्कारों की अध्यक्षता राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष श्री प्रियांक कानूनगो ने की। भारत में नेपाल के माननीय राजदूत, श्री शंकर प्रसाद शर्मा, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस साल के ग्लोकल टीन हीरो अवार्ड्स इंडिया में 205 आवेदक थे, और 6 फाइनलिस्ट थे। श्री रुधविक धर्मकर, और तेलंगाना के 18साल के सामाजिक उद्यमी को विजेता घोषित किया गया। श्री रुधविक फ्लेकर मीडिया एलएलपी के संस्थापक और सीईओ हैं। वह एक टेक कॉन्टेंट क्रिएटर है जो लोगों को Techy Rudhvik YouTube पेज पर टेक प्रोडक्ट्स और मोबाइल ऐप्स के बारे में शिक्षित करते है।उन्होंने कॉलेज के छात्रों के लिए कैंपस स्टूडियो भी बनाया है।
पुरस्कार समारोह के बाद “एकेडमिक इंस्टीट्यूटस्थानीय समुदायों में युवाओं के माध्यम से सतत परिवर्तन कैसे ला सकते हैं” विषय पर चर्चा की गई।

परिचर्चा का संचालन कनेक्टिंग ड्रीम्स फाउंडेशन की डॉ. सिमी मिश्रा ने किया। डॉ. सपना नरूला (प्रोफेसरएंड डीन, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नालंदा विश्वविद्यालय), राजीव गुलाटी (सलाहकार, एसजीटी विश्वविद्यालय), डॉ.पी शिवकुमार (प्रमुख-विकास अध्ययन विभाग, राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान), और सुश्री समाक्षी सिंह (छात्र प्रतिनिधि, खालसा कॉलेज सीडीएफ चैप्टर) पैनलिस्ट के रूप में शामिल हुए।

यह भी देखे:-

पीएम मोदी के वीडियो संदेश के साथ आज से शुरू होगा रायसीना डायलॉग, 50 देशों के 150 वक्ता लेंगे हिस्सा
सेंट जोसेफ में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस
गृह मंत्रालय ने कोरोना दिशा- निर्देशों को 30 जून तक आगे बढ़ाया
जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का उदघाटन
प्रेमी की हत्या करने जा रही प्रेमिका गिरफ्तार
स्कूल बंद होने पर आज हो सकता है फैसला
'बाबर' के नाम पर नहीं बल्कि इनके नाम पर होगी अयोध्या में बनने वाली मस्जिद, जानें कौन हैं ये हस्ती
गौतमबुद्ध नगर पंचायत चुनाव, जानिए शाम 5 बजे तक क्या रहा मतदान प्रतिशत 
दिल्ली: नेशनल मीडिया सेंटर के बाहर संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंची...
लाठी -डंडे से हमला कर लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार, गैंग में तीन नाबालिग भी हैं शामिल
गोवर्धन पूजा आज: जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त का समय, बता रहे हैं पं. सागर शास्त्री
नोएडा की डॉ० कर्णिका तिवारी बनी मिसेज टूरिज्म क्वीन ऑफ ओशिनिया
यमुना एक्सप्रेसवे पर रात में ट्रैक्टर ट्राली चलाने पर लगी रोक
बीजापुर हमले के बाद नक्सलियों को बख्शेगी नहीं सरकार, कश्मीर के आतंकियों जैसे होंगे ढेर, हिडमा पहला ट...
महेश बरेला बने जिला रालोद गौतमबुद्धनगर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
गौर सिटी 2 में स्थित दिव्यांश फ़्लोरा सोसाइटी में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गयी