नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में जेस्ट फेस्ट का रंगारंग समापन

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘जेस्ट फेस्ट’ का जिस धूमधाम के साथ आगाज हुआ था, उतने ही रंगारंग तरीके से इस उत्सव का शानदार समापन भी हुआ। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. विक्रम सिंह, वाइस चांसलर प्रो. उमा भारद्वाज, प्रो. वाइस चांसलर प्रो. प्रसेनजीत कुमार, रजिस्ट्रार प्रो. मुकेश पाराशर और नीम्स हॉस्पीटल के डायरेक्टर डॉ. एसएन गुप्ता ने आसमान में गुब्बारों के गुच्छे उड़ाकर ‘जेस्ट फेस्ट’ का शानदार शुभारंभ किया। इस अवसर पर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. विक्रम सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी के सभी छात्रों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जब वो गीत-संगीत के जरिए स्वयं को तरोताजा करके फिर नए सत्र की शुरुआत करेंगे। वहीं जेस्ट फेस्टिवल के इस मौके पर एनआईयू की वाइस चांसलर प्रो. उमा भारद्वाज ने कहा कि यूनिवर्सटी के सभी छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ लबरेज नजर आ रहे हैं और दो दिनों तक इन सभी विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में शिरकत कर अपनी अलग-अलग कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही एनआईयू के प्रो. वाइस चांसलर प्रो. प्रसेनजीत कुमार ने कहा कि यह मनोरंजन के साथ-साथ अपनी कला को देशभर से आए छात्र-छात्राओं के सामने प्रस्तुत करने का भी अद्भुत अवसर रहा।

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के वार्षिक उत्सव ‘जेस्ट’ फेस्टिवल’ का शनिवार को रंगारंग समापन हुआ। एनआईयू परिसर में पंजाबी गायक मणि दीप और इंदीप बख्शी के गीतों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से आए विद्यार्थी जमकर थिरकते हुए नजर आए। गायक मणि दीप ने ‘डोप शोप’, ‘तैनूं काला चश्मा’ और इंदीप बख्शी ने ‘सैटरडे-सैटरडे’ गीत गाकर पूरे एनआईयू परिसर में समां बांध दिया। इससे पहले जेस्ट फेस्ट के दूसरे दिन डांस फीवर में सोलो डांस, डुएट डांस और ग्रप डांस में शामिल प्रतिभागियों ने अपने नृत्य के जरिए छात्र-छात्राओं का खूब मनोरंजन किया। वहीं सिने मैजिक के तहत नुक्कड़ नाटक, वन एक्ट और मोनो एक्टिंग में अलग-अलग संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कलाकृति प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपने अनूठे पेंटिंग्स से कलाप्रेमियों की वाहवाही बटोरी। जेस्ट फेस्ट के पहले दिन यानी शुक्रवार को फैशन शो में छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक के जरिए फैशन के नए ट्रेंड का प्रदर्शन किया। इस फैशन वॉक में भारतीय और पाश्चात्य परिधानों के अनूठे संगम की बेहतरीन झलक प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही शुक्रवार को सारेगामा इवेंट में भी छात्र-छात्राओं ने गायकी और एड मैनिया के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। ‘बैटल ऑफ बैंड’ कार्यक्रम के जरिए भी छात्र-छात्राओं के बैंड ने श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। जेस्ट फेस्ट के समापन पर यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं समेत दूसरे संस्थानों से आए हुए छात्र भी एनआईयू के इस वार्षिक उत्सव के रंग में सराबोर नजर आए।

यह भी देखे:-

फादर एग्नेल स्कूल में "JAB WE MET" का कार्यक्रम
शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की, घर-घर जाकर दस्तक दिया जायेगा जिससे कोई बच्चा स्कूल जा...
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म को दुनिया के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ संस्थानो...
जीएल बजाज में फ्रेशर पार्टी, खुशबू सिंह मिस फ्रेशर तो मिस्टर फ्रेशर बने अमन तिवारी
भारत शिक्षा एक्सपो 2024 का भव्य समापन, देशभर से जुटे छात्रों और शिक्षाविदों ने किया आयोजन सफल
सिटी हार्ट अकादमी में हर्षोल्लास से मनाया गया लोहड़ी पर्व
Covid mahamari के दौरान रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा खास फायदा, आ गया ऑर्डर
पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल ने किया एआईसीटीई आइडिया लैब का उद्घाटन, जीएनआईओटी के रजत जयंती समारोह...
कोरोना की स्वदेशी दवा उमीफेनोविर : सीडीआरआई ने बनाई दवा, पांच दिन में वायरल लोड खत्म करने का दावा
CBSE 10th- 12th RESULT: एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा का अव्वल रहा परिणम
ज्ञान, संस्कृति और प्रतिभा का संगम: जेबीएम ग्लोबल स्कूल का वार्षिक उत्सव "गीता: द वे ऑफ लाइफ" का आयो...
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस शुरू
देखें VIDEO, यूपी से 42 बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हुआ चयन
धूमधाम से मनाया गया डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 22 वां स्थापना दिवस
अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत
बेनेट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, विकसित भारत के लिए इंस्टीट्यूशन्...