एम3एम ने नोएडा में 1500 करोड़ रुपये की विकास लागत के साथ मिक्स-यूज प्रोजेक्ट करेगा विकसित

नोएडा: एम3एम इंडिया ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि एम3एम ने पानीपत-हरियाणा में अत्याधुनिक सेल्फ-सस्टेनेबल टाउनशिप बनाने के लिए 350 एकड़ जमीन खरीदी है। एम्बियंस से खरीदी गई भूमि पर आवश्यक सरकारी शुल्क सहित अंततः एम3एम के 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे और कंपनी इसके विकास के लिए 1200 करोड़ रुपये का और निवेश करेगी। कुल निवेश अंततः 2700 करोड़ रुपये होगा जो भारत में हाल के दिनों में सबसे बड़ा सौदा है। एम3एम को पानीपत परियोजना से 5000 करोड़ रुपये की आमदनी की उम्मीद है।

पंकज बंसल, प्रमोटर, एम3एम इंडिया ने बताया, “प्रोजेक्ट में रेजिडेंशियल, रिटेल, एक्सपेंडेबल विला, फ्लोर, इंफ्रास्ट्रक्चर, लैंडस्केप, स्कूल, मंदिर और सोशल क्लब समेत सभी सेगमेंट शामिल होंगे। आवासीय इकाइयों के भूखंड का आकार 300, 500, 750 और 1000 वर्ग गज का होगा। परियोजनाओं में ग्रीन बेल्ट, पार्क, वॉटरपार्क, झूले सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी।

“एम3एम फरवरी में परियोजना शुरू करेगा और इसे अगले 15-18 महीनों में डिलीवर किया जाएगा क्योंकि यह केवल बुनियादी ढांचा विकास है। पानीपत में रिटेल सेगमेंट पूरी तरह से एम3एम के स्वामित्व में होगा।

इसके अलावा, नोएडा परियोजना के बारे में बात करते हुए, पंकज बंसल ने कहा, “हम यहां नोएडा के बाजार में विश्वास बनाने और ग्राहकों एवं निवेशकों का विश्वास हासिल करने के लिए हैं। भूमि लागत सहित 2,700 करोड़ रुपये के निवेश के साथ नोएडा में हमारा प्रवेश एक मिक्स्ड यूज रियल्टी परियोजना होगी जिसमें आवास, रिटेल और सर्विस अपार्टमेंट शामिल होंगे और इससे 10,000+ नौकरियां और आजीविका के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। 13 एकड़ में फैली, 4 मिलियन वर्ग फुट से अधिक बिक्री योग्य क्षेत्र के साथ, इस परियोजना की आय 6000 करोड़ रुपये होगी। हम डेवलपर हैं और हम केवल एलएंडटी, शापूरजी, टाटा जैसे ए-ग्रेड कांट्रेक्टर के साथ काम करते हैं। हमारा ट्रम्प टॉवर शापूरजी द्वारा बनाया जा रहा है, और एम3एम लैटीट्यूड टाटा द्वारा बनाया गया है, और गोलेस्टेट एलएंडटी द्वारा । कंपनी का ध्यान नोएडा में ग्रेड-ए लैंड पार्सल पर भी है, और केवल 10 एकड़ से अधिक के भूखंडों पर विचार करेगी। कंपनी जल्द ही दो अन्य जमीन सौदों को भी पूरा करने की कोशिश कर रही है जो करीब 100 करोड़ रुपये के होंगे जो 1300-1400 करोड़ के होंगे। इसके साथ, एम3एम का लक्ष्य एक वर्ष में 10 मिलियन वर्ग फुट का पोर्टफोलियो बनाना है, जिसमें 2 बिलियन अमरीकी डालर की टॉपलाइन है, जो लगभग 16000 करोड़ रुपये है।

कंपनी की गुरुग्राम में 42 प्रोजेक्ट हैं जिनमें लगभग 6 मिलियन वर्ग फुट रिटेल स्पेस और लगभग 28 मिलियन वर्ग फुट संपूर्ण वर्ग फूट है। एम3एम इंडिया द्वारा 2019 से पूर्व शुरू की गई सभी प्रोजेक्ट की डिलीवरी पहले ही हो चुकी है।

यह भी देखे:-

उ.प्र. रेरा अब वित्तीय संस्थाओं से भी रियल एस्टेट परियोजनाओं से संबंधित बैंक खातों की सूचनाएं प्राप्...
यूपी रेरा ने 8 जिलों में 17 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, 4844 करोड़ का होगा निवेश
पति बना हैवान, पत्नी के काट दिए .... पढ़ें पूरी खबर
मंत्री समूह समिति पर नेफोमा ने उठाये सवाल, मीटिंग को बताया दिखावा
यूपी रेरा ने जारी किया नया यूज़र मैनुअल, परियोजना पंजीकरण प्रक्रिया अब होगी और आसान
अधूरे प्रोजेक्ट में बिल्डर पूरा वसूल रहे मेंटिनेंस चार्ज, नेफोमा ने एसीईओ से की शिकायत
इस बिल्डर के खिलाफ दिल्ली में दर्ज हुआ मुकदमा, पढ़ें पूरी खबर
बिना OCCUPANCY CERTIFICATE फ्लैट की होगी रजिस्ट्री : जिलाधिकारी
भ्रष्ट और बेईमान बिल्डरों की सही जगह हवालात में ही है – अन्नू खान, अध्यक्ष नेफोमा
नेफोवा ने ग्रेटर नोएडा के सभी प्रोजेक्ट के एस्क्रौ अकाउंट के जांच की मांग उठाई
श्री मोहन इंफ्रामार्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा श्री ब्रजधाम श्रद्धा सिटी का शुभारम्भ
बिल्डरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, बिना रजिस्ट्री करने वाले बिल्डर्स के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर : डीएम ...
डिफॉल्टर आम्रपाली पर बैंकों और प्राधिकरण ने खूब की मेहरबानी
उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है, रेरा ने पंजीकरण में नया रिकॉर्...
नोएडा -ग्रेनो में बिना बढ़ोतरी नए सर्किल रेट एक अगस्त से लागू होंगे
जेवर एयरपोर्ट पर जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 10-10 हजार रुपए के दो इनामी गिरफ्तार