जीएल बजाज में रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली इंपीरियल के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: आज जीएल बजाज कॉलेज के प्रांगण में रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली इंपीरियल के द्वारा एक दिवसीय रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली इंपीरियल के अध्यक्ष तरूण अग्रवाल ने स्थापना समारोह के दौरान रिबन काटकर शिविर की शुरुआत की । जीएल बजाज शैक्षिक संस्थान के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल, मैनेजिंग ट्रस्टी अंशु अग्रवाल के साथ रोटेरियन दिनेश गुप्ता, निरमल जी, राकेश बंसल, राजेश मोदी, रोशन जी, दुश्यंत जी, मनोज गुप्ता, राम चंद, धीरज जी ने कार्यक्रम में भाग लिया । कॉलेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्तिकेय अग्रवाल ने स्वागत अभिभाषण देते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। कॉलेज के छात्र छात्राओं और अध्यापकों ने कैम्प में बढ़ चढ़ कर रक्त दान किया । ब्लड कैंप अधिकारी डॉ0 श्रवण कुमार ने बताया कि आज के कैम्प में कुल 150 यूनिट रक्त दान का लक्ष्य रखा गया था लेकिन सभी का उत्साह देखकर चिकित्सकों की टीम द्वारा 205 यूनिट रक्त लिया गया। कुल 231 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 26 लोग स्वास्थ्य कारणों से अयोग्य रहे । सभी को रक्त दान के बाद अल्प आहार और सर्टिफिकेट का वितरण भी किया गया । इस दौरान कॉलेज के निदेशक डॉ० मानस कुमार मिश्रा के साथ कॉलिज के सभी अध्यापक मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

जहांगीरपुर में हैंडपंप से निकल रहा पानी हो रहा है बर्बाद
यूपी : बेसिक शिक्षा में अध्यापकों सवा लाख पद खाली, केंद्र ने खाली पदों को भरने के दिए निर्देश
ग्रेटर नोएडा: सेक्टरों की समस्याओं पर आरडब्ल्यूए ने अधिकारियों को घेरा, नाराज होकर बैठक का बहिष्कार
उत्तर प्रदेश को 'पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स' का हब बनाने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी
कल का पंचांग, 2 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
ताकत और सामर्थ्य से भारत के विकास इंजन के रूप में स्थापित हो रहा उत्तर प्रदेशः सीएम योगी
महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, लक्ष्मण सिंघल बने अध्यक्ष
बिजली चोरी पकड़ने गई एनपीसीएल टीम पर हमला, चोटिल कर्मचारी
जब शराब में धुत शख्स पटरी पर चलने लगा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इन महाप्रबंधक , उप प्रबंधक और प्रबंधकों का तबादला
करंट के चपेट में आकर युवक की मौत
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने शिक्षकों को वितरित किए 197 टैबलेट, बोले- हाईटेक होंगे यूपी के शिक्षक औ...
दक्षिण एशिया के पत्रकारों और अध्येताओं ने भारत के वैश्विक नेतृत्व की जरूरत को रेखांकित किया
गलगोटियास विश्वविद्यालय को "विविभा 2024" में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक का पुरस्कार
अनुसूचित जाति जन जाति अधिवक्ता संघ के सचिव बने एडवोकेट धर्मेंद्र जयंत
लोहे से भरी ट्रॉली की फिल्मी स्टाइल में लूट का पर्दाफाश: बिसरख पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 9 आरोपी दबोचे...