अब भारत मे बनेगा एप्पल की Accesories, जमीन के लिए तीन सगयोगी कम्पनियों ने किया यमुना प्राधिकरण मेंआवेदन

ग्रेटर नोएडा। एपल की तीन सहयोगी कंपनियों ने मोबाइल की एसेसरीज बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण में आवेदन किया है। कंपनियों ने करीब 23 एकड़ जमीन पर 2800 करोड़ रुपये के निवेश से इकाई लगाने का प्रस्ताव रखा है। आईफोन- 16 अब भारत में ही बनाने की योजना है। इससे यहां दस हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। एप्पल के आने से अन्य कंपनियों का भी भारत की ओर रूझान बढ़ेगा।

यमुना प्राधिकरण के अधिकारी पिछले सप्ताह जापान और कोरिया में निवेश जुटाने के लिए गए थे। वहां एपल कंपनी के अधिकारियों संग बैठक हुई। इसमें एपल और उसकी सहयोगी कंपनियों ने भारत में 2800 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा। इंक बनाने वाली एप्पल की सहयोगी कंपनी सीको एडवांस लिमिटेड ने यीडा के सेक्टर-29 में पांच एकड़ पर अपना उत्पाद बनाने की इच्छा जाहिर की है। यह कंपनी 850 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और हजारों लोगों को रोजगार देगी।

इसी तरह आईफोन का कैमरा बनाने वाली राइजो कंपनी ने साढ़े सात एकड़ भूमि मांगी है। इसने सीको के पास ही जमीन लेने प्रस्ताव रखा है। राइजो कंपनी आईफोन का कैमरा बनाती है। इसके अलावा भी कई एसेसरीज बनाती है। कंपनी ने 700 करोड़ रुपये का इनवेस्ट करने की इच्छा जताई है और इससे भी हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

सेक्टर-29 में एक साल लगा सकेंगे इकाई — सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एपल और सहयोगी कंपनियों को सेक्टर-29 में जमीन दी जाएगी। यह सेक्टर पहले से भी विकसित है और यहां पर कई सुविधाएं लगभग तैयार है। इससे कंपनियां निर्माण के बाद उत्पादन शुरू कर सकेंगी। इन कंपनियों ने करार करके यमुना प्राधिकरण के समक्ष 10 फीसदी राशि जमा करा दी है। एपल और उनकी सहयोगी कंपनियों के यीडा में आने से अन्य कई बड़ी कंपनियों ने संपर्क साधा है।

यह भी देखे:-

गौड़ सिटी के छठे एवेन्यू के गलत पते को दुरुस्त कराएगा बिल्डर
मनीष का सिद्धू पर फूटा गुस्सा : 'जिनको जिम्मेदारी दी गई वो समझे नहीं
IIMT ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई "सर्वाइकल कैंसर: जागरूकता ही बचाव" पर विचार गोष्ठी
आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाने का सुनहरा अवसर
बीटेक  छात्र समेत सात लोगों ने की ख़ुदकुशी 
योग और स्वास्थ्य में जानिए, प्राणायाम के बारे में, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
साथी हाथ बढ़ाना सामाजिक सहायता ग्रुप ने बच्चों को पाठय सामग्री वितरित की
जानिए, गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत
इनवेस्‍टमेंट प्‍लान : नौकरीपेशा से लेकर बिजनेसमेन तक के लिए आया जबर्दस्‍त प्‍लान, PM ने की शुरुआत
अधिवक्ता परिषद ब्रज द्वारा स्वाध्याय मंडल का आयोजन, 138 NI ACT पर हुई विस्तृत चर्चा
कलक्ट्रेट सूरजपुर में मनाया गया संविधान दिवस
ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया, कहा कि जल के बिना जीवन ...
आर्यन ड्रग्‍स केस : ड्रग्स मामले में आर्यन खान को मिली जमानत ,घर में मनेगी दिवाली
वृद्धाश्रम मे गर्म कपड़ों का वितरण व कानूनी जानकारी दी
संविधान सम्मान सम्मेलन पहुँचा जेवर के गोपालगढ़, कांग्रेस ने किया जनजागरण का आह्वान
महिलाओं की आवाज़ सुनेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला, 31 मई को होगी जनसुनवाई