नाले में मिला एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र का शव

– एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था छात्र
– 15 फिट गहरे नाले में मिला शव, एनडीआरएफ की टीम ने खोजा शव
-रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र का मामला

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर यमुना गौर सिटी के समीप करीब 15 फीट गहरे खुले नाले में गिरकर डूबने से एलएलबी के छात्र की मौत हो गई। छात्र सोमवार शाम छह बजे से लापता था। आज शाम उसका शव नाले से बरामद हुआ है। मामले में परिजनों की तरफ से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल चलाते समय छात्र नाले में गिर गया होगा।

यमुना गौर सिटी में राजबहादुर रहते है। वह पेशे से वकील है। उनका बेटा दीपराज (18) नोएडा स्थित अमेटी यूनिवर्सिटी में एलएलबी का छात्र था। सामान्य दिनों की तरह ही वह सोमवार को यूनिवर्सिटी गया था लेकिन वापस लौटते समय शाम छह बजे अचानक गायब हो गया। सोमवार शाम छात्र के गुम होने की शिकायत पिता ने रबूपुरा कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस खोजबीन में जुटी थी। आज दोपहर बाद छात्र का स्कूल बैग दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड के पास करीब 15 फुट गहरे नाले में मिला। आशंका है कि गाजियाबाद से कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ की गोताखोर टीम ने नाले में सर्च आपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद छात्र के शव को आज देर शाम 8 बजे नाले से बरामद कर लिया। छात्र का मोबाइल हाथ में मिला। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि शव को नाले से बरामद किया गया है। कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी देखे:-

यूपी : योगी कैबिनेट में जितिन प्रसाद और एके शर्मा बनाए जा सकते हैं मंत्री
जीडी गोयनका स्कूल में शिक्षा प्रस्तुतीकरण, बच्चों ने प्रस्तुत की विभिन्न राज्यों की झलकियाँ
न हुई मौत फिर भी 3 लोग गए जेल, पढ़िए यूपी पुलिस का कारनामा , ADG ने बैठाई जांच
रिटायर्ड आईजी के घर कीमती सामान चोरी
गौशाला में गायों के मौत का मामला, जिम्मेदार अधिकारीयों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, मुकदमा  दर्ज 
अवैध मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग का छापा, लाखों रुपये की दवाइयां सील
AUTO EXPO 2018 : पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने AFTEK के 'SCORPION' को किया लॉन्च
पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने कराया गौर सिटी की विभिन्न सोसायटियों में निःशुल्क टीकाकरण
Joe Biden faces Impeachment Inquiry : चुनाव से पहले अमरीकी राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने की तैयारी, ज...
सोशल मीडिया फर्म के प्रतिनिधियों से IT मंत्री अश्विनी वैष्णव कर सकते हैं मुलाकात
लिफ्ट देकर लूटने वाले शातिर लुटेरे गिरफ्तार
एबीवीपी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया
कुछ ही घंटे में ट्रक चालक की हत्या का रबूपुरा पुलिस ने किया खुलासा मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
यथार्थ हॉस्पिटल में पेश की इंसानियत की मिसाल: मेडिकल एम्बुलेंस से परीक्षा केंद्र पहुंचा गम्भीर बीमार...
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर लूटेरा 
महिला सशक्तिकरण: महिला दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने मांगे सुझाव