पुलिस कस्टडी से रेप का आरोपी बाथरुम की खिड़की तोड़कर हुआ फरार, मेडिकल कराने जिला अस्पताल लेकर आई थी पुलिस

हेड कांस्टेबल और होमगार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज 3 टीमें बनाकर की जा रही है तलाश

नोएडा के जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए लाया गया रेप का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया. इस बात का पता चलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुट गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा जोन के डीसीपी इस मामले में जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है, वही आरोपी को मेडिकल कराने के लिए लेकर गए हेड कांस्टेबल और होमगार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कमलेश के खिलाफ कोतवाली 113 में अपने पड़ोस में रहने वाली 14 साल की नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप में धारा 363 366 376 और 3 बटा चार पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और नाबालिग लड़की को भी बरामद किया था.जिसके बाद उसका मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, कमलेश ने बाथरुम जाने के बहाने पुलिसकर्मियों चकमा दे कर बाथरूम की खिड़की को तोड़कर फरार हो गया.
नोएडा जोन के के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आरोपी कमलेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में उसे मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल यशवीर और होमगार्ड प्रदीप लेकर गए थे वहां से आरोपी फरार हो गया. इसके बाद लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल यशवीर और होमगार्ड प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है, शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

यह भी देखे:-

ग्राम समाज की भूमि कब्जाने पर दो के खिलाफ मुकदमा
नकली सीमेंट बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का दादरी पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
11 और गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
इंटरनेशनल ऑनलाइन बैटिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश 16 लोगों को गिरफ्तार, महादेव ऐप के माध्यम से खिला...
नोएडा एसटीएफ की बड़ी कामयाबी, दो ईनामी बावरिया गिरफ्तार
फर्जी कॉल सेंटर से खेला जा रहा था विदेशियों को ठगने का खेल, आठ गिरफ्तार
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक बदमाश गिरफ्तार नोएडा
शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 7.66 करोड़ की ठगी, कंपनी संचालक से साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी की
दुकान में घुस कर लूट का मामला : अब तक नहीं हुई कोई कार्यवाही 
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी: बिसरख पुलिस ने फर्जी वीजा बनाने वाला आरोपी दबोचा
कासना पुलिस के हत्थे चढ़ा वांटेड ईनामी बदमाश
नॉलेज पार्क ने कार से स्टंट कर रहे आधा दर्जन युवक गिरफ्तार, गर्ल्स हॉस्टल के आगे स्टंट का आरोपी को भ...
तीन साल के बच्ची का ब्लाइंड मर्डर को पुलिस सुलझाया, हत्यारोपी निकला ... , पढ़ें पूरी खबर
चौकी प्रभारी के शह पर चल रहा था सट्टा कारोबार, एसएसपी लव कुमार ने किया सस्पेंड
हथियार के पल पर बदमाशों ने नगदी और मोबाइल फोन लूटा
घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़