जीएनआईओटी एवं लूसियाना स्टेट युनिवर्सिटी, श्रेवपोर्ट, यूनाइटेड स्टेट्स के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

ग्रेटर नोएडा: छात्रों को आज के इस वैश्विक परिवेश में शिक्षा के उच्चतम पायदान तक ले जाने हेतु प्रतिबद्ध जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
जीएनआईओटी, ग्रेटर नोएडा एवं लूसियाना स्टेट युनिवर्सिटी, श्रेवपोर्ट, यूनाइटेड स्टेट्स के बीच में शिक्षा के विस्तार हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किएI इस अवसर पर लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रोफेसर सुभोजित चक्रवर्ती प्रोग्राम डायरेक्टर एलएसयूएस, श्रेवपोर्ट का स्वागत संस्थान के निदेशक संजीव चतुर्वेदी ने किया I कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय पद्धति के पारंपरिक परिपाटी का अनुसरण करते हुए दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ किया गया I कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधन करते हुए संस्थान के निदेशक डॉक्टर संजीव चतुर्वेदी ने इस समझौते से होने वाले परस्पर एवं सतत लाभ, जो कि संस्थान और शिक्षार्थियों दोनों के लिए कैसे दूरगामी परिणाम देगा पर अपने विचार व्यक्त किए I प्रोफेसर सुभोजित चक्रवर्ती ने अपने संबोधन के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यह बताया कि एलएसयू यूनिवर्सिटी कैसे शिक्षा जगत में अपना योगदान प्रदान कर रही है I उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों से साझा किया कि कैसे इस समझौते के माध्यम से दोनों ही संस्थान फैकेल्टी एवं स्टूडेंट एक्सचेंज के माध्यम से शिक्षा में एक दूसरे के सहयोग से नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैंI उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि कैसे एलएसयुएस में शिक्षा अर्जन के दौरान उनको यूएस में तीन अतिरिक्त वर्षों के लिए नौकरी हेतु अतिरिक्त परमिट का लाभ मिलेगा I उन्होंने एलएसयूएस द्वारा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों एवं विषय वस्तु के बारे में जैसे कि क्रेडिट सिस्टम, हायर स्टडीज, मेंटरशिप, प्लेसमेंट असिस्टेंट , फैकेल्टी एक्सचेंज, क्रेडिट ट्रांसफर एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करेंगे I जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक डॉ धीरज गुप्ता ने अपने उद्बोधन के दौरान बताया कि किस प्रकार से इस समझौते के माध्यम से इंजीनियरिंग के छात्र छात्रा अपने मास्टर प्रोग्राम, एलएसीएस यूनिवर्सिटी से शिक्षा ले सकते हैं I उन्होंने आए हुए अतिथियों से संस्थान के तकनीकी शिक्षा द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं नवीनतम शिक्षा पद्धति के प्रयासों का अनुसरण करने के कार्य को उल्लेखित किया I इस समझौते के कार्यक्रम के समापन सत्र पर प्रोफेसर मयंक पांडे, डीन ग्लोबल आउटरीच एंड रिसर्च ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया तथा बताया कि दोनों संस्थान मिलकर वर्ष 2023 में एक साझा अंतराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन करेंगे । इस संपूर्ण सत्र का संचालन प्रोफ़ेसर सिल्की गौर द्वारा किया गया I

यह भी देखे:-

शारदा यूनिवर्सिटी ने किया अपने पूर्व छात्र और न्यायाधीश अंकित तिवारी का भावभीना स्वागत
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में दो दिवसीय "ईबनिटकॉन-2019" सम्मेलन का आयोजन, आई.जे.आई.ऍम जर्नल का हुआ वि...
जीएलबीआईएमआर के पूर्व छात्रों का हुआ एलुमनी मीट, ‘डेजा वु 2025’ में जिंदा हुई कॉलेज की यादें
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल: ऑनलाइन ज़ूम इवेंट होली के रंग बच्चों के संग
स्कूली छात्रों ने निकाला स्वच्छ भारत अभियान रैली
"एक्यूरेट पालीटेक्निक में स्थित भाभा इन्क्यूवेशन के छात्रों ने जीता प्रथम पुरस्कार"
एचआईएमटी कॉलेज में नई शिक्षा नीति 2020 - इसके व्यावहारिक निहितार्थ पर मंथन
विश्व क्षय रोग दिवस : आईटीएस डेंटल कॉलेज संस्थान द्वारा मरीजों को पोषण पोटली का वितरण
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
गलगोटिया विश्वविद्यालय में पैरा लीगल वालंटियर्स प्रेरण-प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नुक्कड़ नाटक के जरिये बेटी बचाओ बेटी पढाओ का दिया सन्देश
सीबीएसई के दसवीं के नतीजे घोषित, जानिए ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का परिणाम, कौन बना टॉपर
आईआईएमटी के दो कॉलेज में फैक्ल्टी डेवलपमेंट का आयोजन
जीएल बजाज में फ्रेशर पार्टी, खुशबू सिंह मिस फ्रेशर तो मिस्टर फ्रेशर बने अमन तिवारी
वनस्थली पब्लिक स्कूल ने एक अलग अंदाज में मनाया विश्व विज्ञान  दिवस 
आईटीएस डेंटल कॉलेज में माता की चौकी, जय माता दी के लगे जयकारे