जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रिसमस कार्निवल महोत्सव 18 दिसंबर को

जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में से है। यहाँ के विद्यार्थी अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण जाने व पहचाने जाते हैं।
आप सभी को इस बात से अवगत कराते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आगामी 18 दिसम्बर 2022 दिन रविवार को जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में वार्षिक क्रिसमस कार्निवल महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। जहाँ विद्यालय की प्रधानाचार्या जी डॉo रेनू सहगल ने मात्र अपने विद्यार्थियों को ही नहीं , अपितु अन्य प्रतिभाशाली बच्चों को भी अपनी प्रतिभाओं से तथा मनोरंजक कार्यक्रमों द्वारा इस उत्सव में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया है। परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियाँ , मजेदार खेल, खाद्य स्टॉल, शॉपिंग स्टॉल, मल्टी नैशनल स्टॉल, एडवेंचर कैंप, बाउंसी झूलों, रोलर कोस्टर की सवारी पर मस्ती, डांस फ्लोर, आर्ट कम्पटीशन,बेबी शो, टैलेंट शो एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ‘लकी ड्रॉ’ बम्पर पुरस्कार द्वारा भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक उपहारों से पुरस्कृत किया जाएगा।
अतः ग्रेटर नोएडा वासियों से अनुरोध है की आप जी डी गोयंका विद्यालय के इस उत्सव में उपस्थित होकर इस महोत्सव का आनंद उठाएँ।

यह भी देखे:-

शारदा यूनिवर्सिटी परिवर्तनकारी शिक्षक पुरस्कार में शिक्षक सम्मानित
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में वंडरलैंड क्रिसमस कार्निवल महोत्सव 17 दिसंबर को, आकर्षक उपहार पाने का सु...
जी.एल. बजाज में स्थापित हुआ भारत का पहला एक्सटेन्ड रियलिटी सेंटर
दादरी : जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
Workshop by Ms. Aayushi Kalra on “Analytics Driving the Digitization”
ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली का आयोजन
सहज योग ध्यान से छात्रों और शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास में मदद, तनाव प्रबंधन पर विशेष ध्यान
जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट और KH VATEC INDIA PVT LTD की ओर से शहीद भगत सिंह को वाटर कूलर भेंट किया ग...
पीएम मोदी आज करेंगे डिजिटल स्वास्थ्य मिशन का आगाज, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी रहेंगे मौजूद
किसानों की आय वृद्धि हेतु अभिनव तकनीक के बारे में बताएगा लॉयड कॉलेज  
जीबीयू के डॉ. अरविंद बने अंतर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिका के एसोसिएट एडिटर
जिम्स में कवि सम्मेलन का आयोजन
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण पर संगोष्ठी
19 और 20 दिसंबर को आयोजित होने वाली एकेटीयू की परीक्षाएं रद्द..
जीएल बजाज के पीजीडीएम विभाग में "प्रचालन प्रबंधन में रुझान और नवाचार स्थिरता के लिए रणनीतियाँ" विषय...
7X वेलफेयर टीम व नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक