हैबतपुर में अवैध निर्माण पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर

— खसरा नंबरों की 11,700 वर्ग मीटर जमीन खाली कराई
–50 किसानों के छह फीसदी आवासीय भूखंड हैं नियोजित

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर शुक्रवार को हैबतपुर में अतिक्रमण पर चलाया गया। प्राधिकरण ने तीन खसरा नंबरों पर बने अतिक्रमण को ढहा दिया। करीब 11,700 वर्ग मीटर जमीन खाली कराई गई। इस जमीन पर 50 किसानों के छह फीसदी आबादी भूखंड नियोजित हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने सभी पात्र किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड शीघ्र दिए जाने के निर्देश दिए हैं। किसानों के लिए चिंहित जमीन खाली कराकर उनका प्लॉट लगाया जा रहा है। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा शर्मा ने बताया कि हैबतपुर में खसरा नंबर 137, 143 व 144 में करीब 11,700 वर्ग मीटर जमीन पर 50 किसानों को आबादी भूखंड दिए जाने हैं। इन खसरा नंबरों की जमीन पर कालोनाइजर अवैध कालोनी काट रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल एक के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह और एसीपी योगेंद्र सिंह टू सेंट्रल नोएडा जोन के नेतृत्व में शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में प्राधिकरण और नोएडा पुलिस बल की मौजूदगी में सात जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटे तक कार्रवाई कर जमीन खाली क रा ली गई। इसकी कीमत करीब 23 करोड़ रुपये आंकी गई है। अतिक्रमण हटाने के अभियान में प्राधिकरण के इंस्पेक्टर फतेह सिंह, वर्क सर्किल एक के प्रबंधक प्रभात शंकर व सहायक प्रबंधक राजीव कुमार भी शामिल रहे। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी देखे:-

निवेशकों को दी जाएगी चाक चौबंद व्यवस्था, जल्द की जाएगी औद्योगिक क्षेत्र में अपेक्षित थानों की स्थाप...
ग्रेटर नोएडा के किसानों की मंत्री सतीश महाना से मुलाक़ात, मिला आश्वाशन 
यमुना में रोपे गए 59 हज़ार पौधे
मप्र में किसानों के साथ हुई हिंसा की कि निंदा
कैलाश इंस्टीट्यूट में भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी, सरस्वती वंदना से गूंजा परिसर
KBC 13: 1 करोड़ जीतकर इस सीजन की पहली करोड़पति बनीं दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुदेला
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक हुई संपन्न
पॉक्सो के मुकदमें में जांच कर रहे दारोगा को, जेवर गिरवी रखकर दिये दो लाख, और तीन लाख की डिमांड पूरी ...
यूपी : चुनाव से पहले प्रदेश में चार करोड़ सदस्य बनाएगी भाजपा, घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की उपलब्धियां
“एडवांस्ड पाइथन” कार्यशाला से निखरी तकनीकी धार, आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने सीखे उन्नत ...
COVID-19 India News : संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 14 हजार से ...
आईटीएस कॉलेज ऑफ हेल्थ एंड वेलनेस स्टडीज (ITSCHWS) को उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ फिजियोथेर...
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से एग्जीबिटर्स गदगद, सीएम योगी को दिया धन्यवाद
यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट
"नवनिर्माण के 09 वर्ष" कार्यक्रम का जनपद में सजीव प्रसारण, योजनाओं का लाभ पाकर उत्साहित दिखे लाभार्थ...
BISLD संस्थान द्वारा पशुपालकों को प्रशिक्षण देकर किया जागरूक l