जापान में वेस्ट इन टोक्यो में यमुना प्राधिकरण का रोड शो, निवेशकों को आकर्षित किया

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 दिनांक 10 से 12 फरवरी 2023 को लखनऊ में आयोजित की जा रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देशों पर उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न अधिकारियों एवं मंत्री समूह द्वारा विश्व के कई महत्त्वपूर्ण देशों में निवेश आकर्षित करने हेतु दौरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक प्रतिनिधिमण्डल दक्षिण कोरिया एवं जापान से विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए वर्तमान में वहाँ गया हुआ है।

यूपी जीआईएस रोड शो 2023 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार की टीम तथा महत्वपूर्ण जापानीज़ बिज़नेस लीडर जापान में मिले। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा रोड शो के माध्यम से करीब 18 देशों मैं निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रोड शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार की इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली नीतियों के संबंध में जानकारियां दी जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 14 दिसंबर 2022 को एक रोड शो जापान में वेस्ट इन टोक्यो में आयोजित किया गया।

रोड शो की अध्यक्षता जयवीर सिंह पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई । डेलिगेशन में आशीष पटेल प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण बाट माप मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव, एमएसएमई तथा एक्सपोर्ट प्रमोशन डिपार्टमेंट, डॉक्टर अरुण वीर सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण नोएडा इंटरनेशनल एअरपोर्ट लिमिटेड तथा श्री जीएन सिंह, सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार भी सम्मिलित है। जापान में भारत के राजदूत Sh Sibi George तथा JETRO के कार्यकारी निदेशक Mr Nakajo रोड शो में उपस्थित रहे। इस रोड शो का उद्देश्य जापान के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं बिज़नेस डेलिगेशन को उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट पोटेंशिअल के संबंध में अवगत कराना था।

प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेंद्र मोदी के भारत को फाइव ट्रिलियन यूएसडी इकोनॉमी बनाने के सपने में जापान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार भारत की इकोनॉमी में एक ट्रिलियन यूएसडी का योगदान दिए जाने हेतु प्रयासरत है।

जापान में इस रोड शो के दौरान जापान के बहुत प्रतिष्ठित संस्थानों तथा जापान फार्मास्यूटिकल्स टेडर्स एसोसिएशन्स के पदाधिकारियों के साथ माननीय मंत्रियों राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश में अवस्थापना परियोजना , फार्मा उद्योग मेडिकल डिवाइसेस तथा विश्वस्तरीय वेरहाउज़िंग सुविधाओं के संबंध में विचार विमर्श किया गया।

Sh Prashant Godghate, अध्यक्ष जापान इंडिया इंडस्ट्री प्रमोशन असोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश में मुख्यतः यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण क्षेत्र में टेक्सटाइल मशीनरी निर्माण सुविधा हेतु 2500 करोड़ रुपये का एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इस परियोजना से यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण क्षेत्र में 5000 नए रोजगारों का सृजन होगा।

यह भी देखे:-

इच्छामृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
BJP सांसद ने पैर से निकाला जूता और BJP विधायक को ही धुन डाला
Deepotsav in Ayodhya: पुष्पक विमान से आएंगे बंगाल की सीता संग दिल्ली के राम
पीएम मोदी  की सुरक्षा में चूक: SC ने कहा, पंजाब सरकार, पंजाब पुलिस करें सहयोग, 'सील करें सभी रिकॉर्ड...
'एक राष्ट्र एक चुनाव' के मुद्दे पर नीतीश कुमार का बड़ा बयान
हस्तशिल्प निर्यातकों के दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के व्यस्त दिनों का हुआ शानदार समापन
आरएलएसपी प्रमुख ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा- सूत्र
साध्वी यौन शोषण केस में डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम दोषी करार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 28 अगस्त को सुन...
विस्तृत : सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच CBI करेगी : सुप्रीम कोर्ट
निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी देने की अपील
पत्रकार हत्याकांड में राम रहीम को मिली कठोर सजा, पढ़ें पूरी खबर
इंडिया गेट, लाल किला, 2011 दिल्ली हाईकोर्ट समेत 10 जगहों की रेकी की थी- गिरफ्तार पाक आतंकी
बजट 2023 में किसानों के लिए क्या रहा ख़ास, जानिए 
Bihar Election: खुद हारकर चिराग पासवान ने बीजेपी को दिला दी बड़ी जीत...
बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
भीड़तंत्र में फाइव ट्रिलियन इकनॉमी सपना या हकीकत