एक्शन में कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, महिला कांस्टेबल से हुई वारदात को दबाना एसएचओ को पड़ा महंगा, कहा तुम्हारे जैसा एसएचओ नहीं चाहिए और कर दिया …

ग्रेटर नोएडा । पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने महिला सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना रबूपुरा एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। कमिश्नर ने यह एक्शन महिला पुलिसकर्मी के साथ बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा बदतमीजी किए जाने व मोबाइल छीनने की घटना को दबाने पर की है। पुलिस कमिश्नर की इस कार्यवाही से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात रबूपुरा कोतवाली में तैनात अलका नामक महिला कांस्टेबल बीती रात अपनी स्कूटी से ड्यूटी के लिए रबूपुरा कोतवाली आ रही थी खेड़ा पुल के पास उसे कुछ युवकों ने रोक लिया और जबरन झाड़ियों में खींचने का प्रयास किया। महिला पुलिसकर्मी के शोर मचाने पर युवक उनका मोबाइल छीन कर मौके से फरार हो गए। महिला कांस्टेबल ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।

थाना रबूपुरा प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए पूरे मामले को मैनेज करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया कि है।

महिला पुलिसकर्मी रात्रि के समय ड्यूटी पर रही थी वह खेड़ा पुल के पास सुनसान जगह पर स्कूटी रोककर अपने मोबाइल फोन से बात कर रही थी इस दौरान एक शराबी युवक ने उनसे ककोड़ जाने का रास्ता पूछा इस दौरान उक्त युवक महिला पुलिसकर्मी के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गया। उन्होंने महिला कॉन्स्टेबल के साथ किसी भी तरह की बदतमीजी होने से साफ इनकार किया।

आज सुबह जैसे ही सोशल मीडिया पर महिला पुलिस कर्मी के साथ बदतमीजी होने की घटना की जानकारी वायरल हो गई जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के मामला संज्ञान में आने पर तत्काल प्रभाव से रबूपुरा एसएचओ विवेक कुमार श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह भी देखे:-

फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार, 150 से अधिक बेरोजगारों से ठगे ल...
वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या, नौकर पर आरोप, फरार
ग्रेटर नोएडा : पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश
गैंगस्टर एक्ट में वांटेड 25 हजार के इनामी बदमाश को दादरी पुलिस ने दबोचा
नाबालिक से सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बारह बाइक बरामद
ट्यूबवेल मोटर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, टाटा ऐस सहित भारी मात्रा में सामान बरामद
नोएडा में मेला लुटेरों का पर्दाफाश: 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 10 मोबाइल और अवैध हथियार बरामद
बदमाशों ने व्यापारी से 20 हजार रुपये लूटे,पुलिस जाँच में जुटी
कैब बुक कराकर बदमाशों ने लूटी कार
विस्तृत खबर : बदमाशों ने मकैनिक की गोली मारकर हत्या की
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
लिफ्ट देकर बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर को लूटा
नोएडा पुलिस और सीआरटी टीम की बड़ी कामयाबी, 26.5 किलो अवैध गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
कुवैत से चल रहा था नकली नोटों का कारोबार, पांच गिरफ्तार,हज़ारों का नकली नोट बरामद
एसएसपी नोएडा से मिलने पहुंचा था मॉल का मालिक, हवालात में हुआ बंद , पढ़े पूरी खबर