नोवरा ने प्राथमिक विद्यालय की समस्याओं का किया निरिक्षण

नॉएडा – आज यहाँ नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने रोहिलपुर सेक्टर 132 स्थित प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया और विद्यालय की समस्याओं को जाना , इस दौरान पता चला की विद्यालय में कम से कम दो कमरों की आवश्यकता है , इसके अलावा कमरे नीचे पड़ने से बारिश के दौरान पानी भर जाता है जिसे दुरुस्त करने की आवश्यकता है , इसके अलावा विद्यालय के कमरों में कई जगह या तो शीशे टूटे हैं या फिर खिड़की बंद नहीं होती जिससे सर्दियों में बच्चों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है , कई जगह सीलन के कारण कमरों की स्तिथि बेहद ख़राब है जिन्हे भी ठीक करवाने की आवश्यकता है , बच्चों के शौचालय को भी ठीक करवाने की आवश्यकता है जो सही से काम नहीं कर रहे हैं या एक या अधिक सीट टूटी हुई हैं , विद्यालय में बच्चों के खेलने के झूले भी टूटे हुए हैं , जिनकी शिकायत कई बार प्राधिकरण से की जा चुकी है , संस्था के अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने कहा की इन सब कमियों के बावजूद विद्यालय में शिक्षिकाएं मन लगाकर पढाई करवा रही हैं , हाल ही में उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों की परीक्षा लिए जाने का उल्लेख किया जो बेहद सफल रहा।

समाधान नहीं हुआ तो करेंगे धरना प्रदर्शन

श्री रंजन तोमर ने कहा की इन समस्याओं को सम्बंधित अधिकारीयों तक पहले भी पहुँचाया गया है लेकिन पूर्ण समाधान एक बार भी नहीं मिला , संस्था फिर इन समस्याओं को अधिकारीयों तक पहुंचाएगी , बार बार शिकायतों के बाद भी यदि समाधान नहीं निकला तो संस्था प्राधिकरण और शाशन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। इस दौरान संस्था के महासचिव श्री पुनीत राणा और श्री नितीश चौहान उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

गैंगस्टर अनिल दुजाना ने कोर्ट में रचाई सगाई
सेक्टर पी-3 RWA चुनाव : अध्यक्ष पद पर अमित भाटी और महासचिव पद पर हरेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध निर्व...
रैकी कर घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, साढ़े दस लाख की ज्वैलरी बरामद
ओला कैब ड्राइवर से कार लूट
नव नियुक्त उप श्रम आयुक्त से मिली आईबीए, श्रमिक हितों पर की खुलकर चर्चा
आईआईएमटी कॉलेज छात्रवृत्ति पाकर छात्रों के चेहरे खिले
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में कॉरपोरेट कॉन्क्लेव का समापन
कल बुधवार को ग्रेटर नोएडा आएंगे सीएम योगी, जिम्स अस्पताल का करेंगे निरीक्षण
दादरी कांग्रेस प्रत्याशी भाटी चोटीवाला ने ट्विटर स्पेस पर  नेफोवा के सदस्यों को वादों का का शपथ पात्...
ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू होगी श्री विजय कौशल जी महाराज की श्री हनुमंत कथा
कोविशील्ड वैक्सीन से हो रहा 'गुलियन बेरी सिंड्रोम', चेहरे की मांसपेशियों पर असर- रिपोर्ट में दावा
जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा में DASMOS-2025 का भव्य आयोजन, देशभर के विशेषज्ञों ने रखा एनाटॉमी शिक्षा में न...
कल 20 अगस्त को कलेक्ट्रेट सूरजपुर आधार कार्ड मेले का होगा आयोजन
बड़ी खबर : इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख बढ़ी, पढ़ें पूरी खबर
एमएसएमई के सशक्तिकरण हेतु RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत एकीकृत जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
मत हों परेशान, हर समस्या का होगा समाधान : मुख्यमंत्री