रंजिश में हुई किसान की हत्या , एक आरोपी गिरफ्तार

जेवर । गांव थोरा में बुधवार की रात हुई किसान कृपाल सिंह हत्याकांड मे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है जेवर कोतवाली पुलिस फरार दो हत्यारो की तलाश कर रही है गांव थोरा निवासी किसान कृपाल सिंह को गांव सदरपुर थाना गभाना जिला अलीगढ निवासी विजेन्द्र पुत्र कैलाश जो अपनी बुआ के पास गांव थोरा मे ही रहता था कि बुधवार की रात वीरेन्द्र करीब आठ बजे कृपाल के मकान पर पहुंचा और किसान को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। जहां पहले से ही गांव थोरा के दो युवक मौजूद थे।

जहां किसान कृपाल व वीरेन्द्र समेत चार लोगो ने जमकर शराब पी उसके वीरेन्द्र ने अपने दोनो साथियो की मदद से कृपाल के गले मे बेल्ट का फंदा डालकर हत्या कर दी और मृतक कृपाल के चेहरे व सिर को बुरी तरह ईट से कुचल दिया था जिससे मृतक की शिनाख्त नही हो सके। कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी वीरेन्द्र को मुखबिर की सूचना पर जेवर अंडरपास से गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त की गयी बेल्ट को बरामद किया है तथा कोतवाली पुलिस मृतक के मोबाइल को बरामदगी के लिये मुख्य आरोपी हत्यारे को साथ लेकर अलीगढ़ गयी है।
उधर कृपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी वीरेन्द्र ने बताया कि गांव थोरा के दो नामजद लोगो ने दस लाख रूपये देने का लालच दिया था हत्या करने मे दोनो नामजद भी मौजूद थे।
इस मामले मे कोतवाली प्रभारी जेवर राजपाल सिंह तौमर का कहना है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी वीरेन्द्र का कहना है की गांव थोरा मे दो वर्ष पूर्व गिरिराज की हत्या हुई थी जिसको लेकर गिरिराज का पुत्र कपिल व साला कृपाल से रंजिश मानते थे उसी को लेकर हम तीनो ने मिलकर किसान कृपाल की बेल्ट से गले मे फंदा डालकर हत्या कर दी जबकि सिर व मुंह को ईट से बुरी तरह से कुचल दिया था जिससे मृतक की शिनाख्त नही हो सके जेवर कोतवाली पुलिस हत्याकांड के फरार दोनो हत्यारो की तलाश कर रही है ।

यह भी देखे:-

बिना अनुमति के चल रहा था मेला, मुकदमा दर्ज
बुजुर्ग किसान को मारी गोली, हुई मौत, आसपास के इलाकों में मचा हड़कंप
ग्रेटर नोएडा थाना पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शराब तस्कर
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिल्डरों से साठगांठ कर प्रोफाइल फंडिंग कराने वाले गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार
पिटाई से घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए तीन पशु चोर
कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पुलिसकर्मी पर लगा परेशान करने और पैसा ऐंठने का आरोप
दनकौर पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा
चोरी के ट्रांसफर्मर के साथ शातिर चोर हुए गिरफ्तार
शेरू हत्याकांड के आरोपी पर लगा रासुका 
कार से की जा रही थी शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार
14 साल से फरार 50 हजार का इनामी चोर STF के हत्थे चढ़ा
नोएडा पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी कैब लूटेरा
ईनामी  बदमाश समेत दो गिरफ्तार, चोरी की 14 बाईक , स्कूटी व लैपटॉप बरामद 
जानलेवा हमला , फ़ास्ट फ़ूड दुकान संचालक के पेट पर चाकू मारा