सोसाइटी में अवैध निर्माण पर फिर बवाल, विरोध करने पर महिला डॉक्टर से मारपीट का आरोप, आरोपी दो महिला गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार सोसाइटी में अवैध निर्माण विरोध करने पर एक महिला डॉक्टर को पड़ोस की रहने वाली महिलाओं ने जमकर पिटाई कर दी। महिला डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नोएडा के जिला अस्पताल में अपना इलाज करा रही डॉ. रश्मि शर्मा की यह हालत उनकी फ्लैट के ऊपर रहने वाले उनके पड़ोसी महिलाओं ने उन्हे बुरी तरह पीटा और उन्हें सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। रश्मि का कहना है उनके पड़ोसी ने न सिर्फ उनके साथ बदसलूकी की बल्कि मारपीट भी की इसके बाद अपने परिवार की महिलाओं को बुलाकर भी उन्हें बुरी तरह गिरा गिरा कर मारा. उनका कहना है शिकायत करने पर पहुंची पुलिस ने भी मामले में पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को छोड़ दिया.

और तो और उनका कहना है जब उनके साथ मारपीट की मारपीट की जा रही थी तभी उनके माता-पिता बचाने आए तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और मारपीट की गई। डॉ रश्मि शर्मा ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार के मकान नंबर 267 में रहती हैं और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनकौर में तैनात हैं । रश्मि के पति एस एम शर्मा वायु सेना से रिटायर होने के बाद सैनिक स्कूल में डायरेक्टर के पोस्ट पर दूसरे राज्य में तैनात हैं। यहाँ पर वह अपने बुजुर्ग माता पिता के साथ रहती है. डॉ. रश्मि का कहना है उनके फ्लैट के ऊपर अरुण कुमार का फ्लैट है जो लगातार अवैध निर्माण करने की कोशिश कर रहे है जिसका वो विरोध कर रही इसकी शिकायत आरडब्ल्यूए से भी गई और आरडब्ल्यूए ने अरुण कुमार के निर्माण पर रोक लगा दी थी. इसके बावजूद दबंगई दिखाते हुए वे निर्माण कर रहे थे.

एडिशनल डीसीपी का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है दोनों का एसी और विंडो को लगाने को लेकर विवाद हुआ था।

 

*प्रेस विज्ञप्ति*

*थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा जलवायु बिहार में हुए झगडे में नामजद दो महिलाएं गिरफ्तार।*

*थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा दिनांक 07.12.2022 को जलवायु बिहार में हुए झगडे में आवेदिक श्रीमती रश्मि शर्मा पत्नी एस.एम.शर्मा निवासी एच-267, जलवायु विहार, फाई-2, थाना बीटा-2, ग्रे0नो0 की तहरीर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 768/2022 धारा 452/323/504 भादवि से सम्बन्धित 02 महिलाएं पूजा व प्रियंका को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.12.2022 को गिरफ्तार किया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

*मीडिया सेल*
*गौतमबुद्धनगर पुलिस*

 

यह भी देखे:-

दो तस्कर गिरफ्तार, 37 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद
आबकारी विभाग ने नशे के सौदागरों को पकड़ा
Sexual Assault का आरोपी डिलीवरी बॉय पुलिस मुठभेड़ में घायल, SI का पिस्टल छीन कर कर दी पुलिस पर फायरिं...
पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश घायल, लूट ली चेन, अवैध हथियार समेत बाइक बरामद
MBBS की फर्जी डिग्री से लोन लेने वाला गिरफ्तार:धाक जमाने के लिए खुद को बताता था भाजपा का नेता
सोसाइटी की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार
दो दिन से लापता महिला की मिली लाश 
बदमाशों के मंसूबों पर नोएडा पुलिस ने पानी फेरा
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 26 बाइक/स्कूटी बरामद, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार, दिल्ली-...
रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने वाली युवती गिरफ्तार, कई लोगों को बना चुकी है  शिकार
बाइक बोट स्कैम मामले में एक और गिरफ्तार
पांच शातिर पेशेवर हत्यारे गिरफ्तार, दो बड़ी हत्या का खुलासा
कंपनी में गाड़ी लगवाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
क्राइम सीन क्रिएट करने के दौरान आरोपी ने किया दरोगा पर हमला, जवाबी कार्यवाही में  .... पढ़ें पूरी खब...