नगर निकाय चुनाव: बिलासपुर से किस्मत आजमाने जा रहे संभावित प्रत्याशी कौन है? जिनकी चर्चा जोरों पर….
ग्रेटर नोएडा: नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी होते ही सभी संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले के बिलासपुर में आरक्षण सूची के अनुसार पिछड़े वर्ग के लिए सीट को आरक्षित किया गया है।
जानिए बिलासपुर से कौन है संभावित प्रत्याशी जो मजबूत दावेदार के रूप में माने जा रहे हैं।
साबिर कुरैशी
साबिर चेयरमैन ने 2012 में पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडा था मगर 943वोट पाकर तीसरे नंबर रहे।उसके बाद 2017में चुनाव मैदान में फिर आ गए थे।उन्होंने संजय भैया को पटकनी देकर बिलासपुर नगर पंचायत से 1808 वोट पाकर चेयरमैन बने।
भाजपा विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के करीबी माने जाते है |
बिलासपुर से जुड़े लोगों के अनुसार अपने कार्यकाल में क्या किया है इन्होंने: शहर से बाहर डंपिंग ग्राउंड बनवाया, सीसीटीवी कैमरे लगवाए, सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराया, कूड़े के कचरों को उठाने के लिए डोर टू डोर रिक्शा चलवाया, नगर पंचायत परिसर का निर्माण कराया |
संजय चेची
राजनीति में संजय चेची 31/12/2004 पहली बार आए और छात्र संघ चुनाव मैदान आकर जे एस डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष बने। 2017 में बिलासपुर नगर पंचायत से चुनावी मैदान में आकर 1685 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। 2022 में आम आदमी पार्टी से दादरी विधानसभा चुनाव लडा । संजय चेची का गौतमबुद्ध नगर जिले के सामाजिक संगठनों के साथ जुड़कर जन कल्याणकारी कार्यों में अहम भूमिका रहा है।इनका पारिवारिक पृष्ठभूमि भी राजनीति और समाज सेवा का रहा है।
नसीर सलमानी
नसीर सलमानी वर्ष 2012 में पहली बार नगर पंचायत चेयरमैन पद से चुनाव लड़ा जिसमें उन्होंने 1738 वोट मिले और दूसरे स्थान पर रहे ।बिलासपुर की राजनीति में अहम भूमिका रहती है। बिलासपुर में सामाजिक कार्यों में हमेशा जुड़े रहते हैं,जिसके वजह से इनकी पकड़ अच्छी बताई जा रही है।
सुधीर नागर उफ कुक्की नागर
सुधीर नागर उर्फ़ कुक्की नागर बिलासपुर नगर निकाय चुनाव से उनकी धर्मपत्नी सुदेश नागर 2012 वर्ष में 2114 वोट पाकर विजय रही ।बिलासपुर से जुड़े इनके समर्थकों के अनुसार अपने कार्यकाल में चौमुखी विकास कराया | कुक्की नागर कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कर्मचारी हैं |हाल ही में भाजपा ज्वाइन किया है,चर्चा है कि भाजपा के समर्थन से चुनावी मैदान में होंगे।