ग्रेनो में 45 औद्योगिक भूखंडों पर लग सकेंगे उद्योग, 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे

–ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की औद्योगिक भूखंड योजना में सोमवार से ब्रोशर उपलब्ध
–प्लॉट की कुल कीमत का 10 फीसदी रकम देकर अब करा सकते हैं पंजीकरण
–पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर, पहली बार ई-ऑक्शन से आवंटन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 45 औद्योगिक भूखंड योजना लांच कर दी है। इस स्कीम के ब्रोशर सोमवार से ऑनलाइन उपलब्ध हो गए हैं। अब पंजीकरण भी करा सकते हैं। इन 45 भूखंडों के आवंटन से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को प्लॉट के एवज में रिजर्व प्राइस से करीब 500 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इन भूखंडों पर उद्योग लगने से 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने का अनुमान है। पहली बार ई-ऑक्शन से इन औद्योगिक भूखंडों का आवंटन हो रहा है।

आगामी फरवरी में ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजन होने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी की अगुवाई में प्राधिकरण इस समिट में अपनी अहम भागीदारी निभाने की कोशिशों में जुटा है। सीईओ के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 45 औद्योगिक भूखंडों की योजना लांच कर दी गई है। इस योजना के जरिए कुल 48 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी। इन 45 भूखंडों में से 3 भूखंड सेक्टर ईकोटेक वन एक्सटेंशन में, सेक्टर ईकोटेक वन एक्सटेंशन वन में 8 भूखंड, ईकोटेक छह बी में एक , ईकोटेक छह में 1 भूखंड और 32 प्लॉट सेक्टर ईकोटेक 11 में हैं। ये भूखंड 450 वर्ग मीटर से लेकर 20315 वर्ग मीटर एरिया तक के हैं। सोमवार से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर इनके ब्रोशर उपलब्ध हो गए हैं। इनको डाउनलोड किया जा सकता है। इन भूखंडों के लिए एसबीआई पोर्टल https://etender.sbi के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से भी इसका लिंक दिया गया है। 05 दिसंबर से ब्रोशर डाउनलोड करने व पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर पंजीकरण कराने की सुविधआ शुरू हो गई है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है। पंजीकरण शुल्क, ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपोजिट) और प्रोसेसिंग फीस 28 दिसंबर तक जमा की जा सकती है। डॉक्यूमेंट सबमिट करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर शाम पांच बजे तक है। इन भूखंडों पर एक माह में ही पजेशन मिल जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी का कहना है कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक निवेश के केंद्र के रूप में उभरा है। उद्यमियों की मांग व जरूरत को देखते हुए स्कीम लांच कर दी गई है। तय समयसीमा में प्लॉट पर पजेशन दे दिए जाएंगे। इससे निवेश के साथ ही हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

 

यह भी देखे:-

जनसंख्या वृद्धि पर जल्द करना होगा विचार
केंद्रीय बजट 2026: एमएसएमई की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा बजट — अमित उपाध्याय
जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा में एमबीबीएस बैच 2019 का भव्य विदाई समारोह आयोजित
ग्रेटर नोएडा में 20 वेंडरों को आवंटन पत्र, 12 सेक्टरों में 769 प्लेटफॉर्म तैयार
एनटीपीसी दादरी अस्पताल में कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ
VARANASI : हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का वाराणसी में भारी विरोध, सड़कों पर उतरे वकील
कोतवाली के बाथरूम में बर्खास्त सिपाही की मौत,परिचितों से मिलने गया था सिपाही
तैयारी: 19 सितंबर से शुरू होगा आईपीएल का दूसरा चरण, होगी प्लेऑफ के लिए जंग
लाखों खर्च के बाद भी सामुदायिक शौचालय पर लटके पड़े है ताले, लोग परेशान 
वरिष्ठ नागरिक समाज ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया आक्रोश, मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
ग्रेनो के औद्योगिक सेक्टरों में जल्द लगेंगे क्योस्क, उद्यमियों के साथ बैठक में सीईओ ने दिए निर्देश
ग्रेटर नोएडा के स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे बैनेट विवि के छात्र
बेलगाम कैंटर के कुचलने से छात्र एक मौत, पार्किंग में गर्भवती महिला को कार ने रौंदा, मौत
टेक्नीशियन के कौशल को निखारने के लिए यामहा मोटर्स द्वारा ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए सीएम योगी ने बुलन्दशहर जनसभा में भरी हुंकार, सपा के कई दिग्गज नेताओं...
गैस सिलिंडर में लगी आग से हज़ारों का सामान जला