आईटीएस डेंटल कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम, नवप्रवेशित छात्रों को डॉ. (ब्रि.) राकेश गुप्र ने कहा, चिकित्सकों का मुख्य उद्देश्य मरीजों की सेवा करना होता है पैसा कमाना नहीं

आज आई0 टी0 एस0 डेंटल कॉलेज एण्ड रिसर्च सैंटर, ग्रेटर नोएडा में बी0 डी0 एस0 प्रथमवर्ष के छात्रों का स्वागत किया गया।

संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ सचित आनंद अरोरा ने सभी नव प्रवेशित छात्रों के सुनहरे भविष्य की कामना की। उन्होने 5 साल के पाठयक्रम के बारे मे जानकारी दी तथा स्नातक प्रषिक्षण कार्यक्रम की सुविधाओं पर प्रकाष डालते हुए कहा कि छात्रों का अपने विषय के प्रति दृष्टिकोण अनुसन्धान एवं साक्ष्यों पर आधारित होना चाहिए।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ0 (ब्रिग.) राकेश गुप्ता, निदेशक और प्रोफेसर, गवर्नमेंट इंस्टिटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा ने कहा कि चिकित्सकों का मुख्य उद्देश्य मरीजों की सेवा करना होता है पैसा कमाना नही। उन्होने विश्वास जताया कि भविष्य में सभी नवप्रवेशित छात्र संस्थान के कुशल एवं अनुभवी डॉक्टरों के निर्देशन में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करके जरूरतमंद मरीजों की सेवा करेंगे।

डॉ मृदुला गोस्वामी, सीनियर प्रोफेसर एंड हैड, डिर्पाटमेंट ऑफ पीडिएट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री, मौलाना आजाद इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (एम0ए0आइ0डी0एस0), नई दिल्ली ने बताया कि सभी छात्रों का उद्देष्य अपने पाठ्यक्रम मे अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करने का होना चाहिए ताकि वह समाज के विकास मे योगदान कर सके। उन्होने कहा कि चिकित्सक की जरूरत समाज के हर प्रकार के लोगों को हर समय पडती है।

आई0टी0एस0 – द एजूकेशन ग्रुप के डाइरेक्टर (पी0आर0) श्री एस0 सूद ने छात्रों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया और उन्हे आई0 टी0 एस0 परिवार का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी। उन्होने कहा चिकित्सक का अपने मरीजो के प्रति व्यवहार षालीन होना चाहिए तथा उन्होने बताया कि संस्थान में अनुभवी शिक्षकों की पूरी टीम के साथ-साथ सभी ईलाज के लिए सभी प्रकार के आधुनिक यंत्र और मशीनें उपलब्ध है जिसके माध्यम से छात्रों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी।

नव प्रवेषित छात्रों को सम्बोधित करते हुए आई0 टी0 एस0- द एजूकेषन ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री सोहिल चड्ढा ने कहा कि चिकित्सीय क्षेत्र में सफलता के लिए अनुषासन, कडी मेहनत और सेवा भावना की जरूरत है।

यह भी देखे:-

लॉयड बिजनेस स्कूल में अठारहवें पीजीडीएम दीक्षारंभ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, युवा नेतृत्व को मिल रहा...
कैम्ब्रिज स्कूल में एमएस सुब्बुलक्ष्मी मैमोरियल ऑडिटोरियम का उद्घाटन
हरलाल संस्थान में 20 वाँ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन
दिल्‍ली, यूपी के अधिकतर इलाकों में हवा हुई जानलेवा, प्रदूषण का स्‍तर लगातार बढ़ रहा
गलगोटिया कॉलेज : हीलिंग थ्रू ब्रीथ एंड मेडिटेशन पर एक दिवसीय वेबिनार
जीएलबीआईएमआर में खेल प्रतियोगिता "एक्स्ट्रा वेगांज़ा-2023" का किया गया आयोजन
गरीबी नहीं आई आड़े, जानिए इन तीन होनहारों ने कैसे बनाई UP BOARD 12 वीं के टॉप टेन में जगह , क्या ह...
शारदा विवि पूरे साल मनाएगा मिशन शक्ति, गर्ल्स को बनाएंगे आत्मनिर्भर
विदेश मंत्रालय के अधिकारी अवलोकन के लिए जीबीयू पहुँचे
शारदा यूनिवर्सिटी : स्कूल ऑफ़ आर्किटेक्चर के फाइनल वर्ष के छात्रों की विदाई समारोह
जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल में मनाई गई ईद-उल-फितर
ग्रेनो में पहली बार हुआ यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी ,
शारदा अस्पताल में डॉक्टर्स व स्वास्थकर्मियों ने लगवाया कोरोना टीका 
आईटीएस डेंटल कॉलेज में चेहरे की सुन्दरता निखारने पर कार्यशाला का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में संविधान दिवस का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने रखे महत्वपूर्ण विचार
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में साथ साथ ख्वाबों में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन