सीईओ ने रेल विहार से किया थैला बैंक का शुभारंभ, कहा  प्लास्टिक मुक्त ग्रेटर नोएडा के लिए जन सहयोग जरूरी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने थैला बैंक के रूप में एक और पहल की है। सीईओ ने शनिवार को रेल विहार सोसायटी में पहले थैला बैंक का शुभारंभ किया।  

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा शर्मा के साथ थैला बैंक का शुभारंभ करते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि कोई भी अभियान बिना जन सहयोग के सफल नहीं होता है। ग्रेटर नोएडा को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी ग्रेटर नोएडावासियों को सहयोग करना होगा। सीईओ ने कहा कि न तो खुद प्लास्टिक का उपयोग करें और न ही अपने आसपास किसी को प्लास्टिक का उपयोग करने दें। सीईओ ने सड़क अथवा किसी सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा न फेंके। सिर्फ डस्टबिन में ही कूड़ा डालें। सीईओ ने रेल विहार सोसाइटी के प्रयास की सराहना करते हुए अन्य सेक्टरों व सोसाइटियों से भी थैला बैंक बनाने की अपील करते हुए प्राधिकरण की तरफ से और भी जगहों पर थैला बैंक बनाने का एलान किया। बता दें कि प्राधिकरण की तरफ से नौ अन्य थैला बैंक बनाए गए हैं। ये थैला बैंक पार्श्वनाथ ईडन, टाटा स्टील, द किंग रिजर्व, एटीएस डोल्से, एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी, एल्डिको ग्रीन मिडोज, एल्डेको मैस्टिक ग्रीन्स, उल्बेरिया गार्डन और गौर अतुल्यम सोसाइटी में बनाए गए हैं। हर थैला बैंक में 300 से 400 थैला रखे गए हैं। थैला ले जाने वालों का नाम व नंबर रजिस्टर में अंकित किया जाएगा। टैली का उपयोग करने के बाद थैला बैंक में जमा कराना होगा। सीईओ ने रेल विहार में कूड़े से कंपोस्ट बनाने की पहल की भी सराहना की और अन्य सोसाइटियों से इसके लिए अपील की। इस अवसर पर रेल विहार सोसाइटी के अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी ने शीघ्र ही सोसाइटी में बर्तन बैंक बनाने का एलान किया। सीईओ ने प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग के थैला बैंक खोलने के प्रयास की सराहना की। प्रभारी जीएम सलिल यादव ने रेल विहार आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से अपील की कि थैला को गेट पर रखें। अगर कोई पॉलिथीन ले जाता दिखे उसे रोककर थैला उपलब्ध करा दें। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की शपथ ली। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ फीड बैक फाउंडेशन, एआईआईएलएसजी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 

यह भी देखे:-

मेरठ में राष्ट्रोदय कार्यक्रम में गौतमबुधनगर से 15 हज़ार स्वयं सेवक करेंगे शिरकत
यूपी चुनाव: मायावती ने मुख्तार अंसारी का काटा टिकट, कहा- 'किसी बाहुबली-माफिया को बसपा नहीं लड़ाएगी च...
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जारी की एडवाइजरी: सर्दी और कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए अपनाएं ये उपाय,...
प्रजापति समाज का उत्थान करने के लिए माटी कला बोर्ड कटिबद्ध है: ओ.पी गोला
चलती कार में आग लगी, चालक ने कूदकर बचाई जान
India Coronavirus Cases: पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या घटकर 15,786 हुई
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कुश्ती में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के शक्ति सिंह का दमखम, कांस्य पदक जीतक...
सेवा के साथ आर्थिक मदद को भी आगे आई नोएडा पुलिस, घायल स्वीटी के लिए पुलिसकर्मी देंगे 1 दिन का वेतन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में किसानों, कर्मचारियों और सुरक्षाबलों के लिए बड़े फैसले
इनर व्हील ग्रीन ग्रेटर नॉएडा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
खतरे की घंटी : पराली के धुएं ने बिगाड़ दी दिल्ली-एनसीआर की हवा, आज और गिरेगा स्तर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में घूस लेता हुआ चपरासी कैमरे में कैद
देखें VIDEO, डॉ. अरुणवीर सिंह सीईओ यमुना प्राधिकरण ने दी नए साल की शुभकामनाएं, जानिए नए साल में YEID...
एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने धूमधाम से मनाया अपना स्थापना दिवस
ड्रग विभाग की छापेमारी से मचा हड़कम्प , मेडिकल संचालक दुकान बन्द कर फरार
मेडिकल डिवाइसेज पार्क का दौरा कर निर्माण कार्यों की समीक्षा