कैसी ये यारियां सीजन-4 की स्टार कॉस्ट पहुंची आईआईएमटी कॉलेज

  • अखिल सचदेवा के गानों पर झूमे आईआईएमटी के छात्र
  • मैने कभी संगीत नहीं सीखाः अखिल सचदेवा

ग्रेटर नोएडा: शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह में कैसी ये यारियां सीजन-4 वेब सीरीज के हीरो पार्थ सम्थान, हीरोइन नीति टेलर और इस वेब सीरीज के कंपोजर और सिंगर अखिल सचदेवा के साथ प्रमोशन करने के लिए पहुंचे। स्टेज पर पहुंचते ही सिंगर अखिल सचदेवा ने सुन मेरे हम सफर……. से गाने की शुरूआत की तो कैंपस के छात्र सहित कॉलेज के सभी लोग उनके साथ-साथ गाना गाने को मजबूर हो गए। वहीं कैसी ये यारियां के हीरो पार्थ सम्थान और हीरोइन नीति टेलर की एक झलक पाने के लिए छात्रों का जनून देखने लायक था। इस दौरान अखिल सचदेवा ने अपने कई गाने गाए। उन्होंने अपने बारे में कहा कि मैने कभी संगीत नहीं सीखा। लेकिन अगर किसी में कुछ करने का जनून होता है वह कुछ भी कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हर कोई भीड़ का हिस्ता होता है यहीं से वह उचाईयों पर पहुंचता है। पार्थ सम्थान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जब आपसे कोई उम्मीद नहीं करता है और आप उम्मीद से ज्यादा कर जाते हैं तो आप लोगों के लिए हीरो बन जाते हैं। दूसरी तरफ हीरोइन नीति टेलर ने वेब सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा कि दोनों भीतरी और बाहरी झगड़ों को पार करते हुए किस प्रकार से अपने बीच रोमांस बनाए रखते हैं, यही सीजन की कहानी का सार है। उन्होंने ने अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए कहा कि कॉलेज की यारियां ही बैस्ट होती हैं और यही हमेशा चलती है। इस मौके पर कॉलेज के सभी लोगों के साथ हजारों छात्र मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

देश में कोरोना को लेकर बुरी ख़बर , 43 हजार से अधिक नए केस आए; केरल में सबसे ज्यादा मरीज
राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक फेट का उल्लासपूर्ण आयोजन, टैलेंट शो और डीजे इवनिंग रहे आकर...
जीएनआईओटी में "नौकरी पाने में ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर की महत्ता"  पर वेबिनायर का आयोजन 
ग्रेनो साहित्य मे आज पढ़िए,
आईआईएमटी कॉलेज में हुआ मोटिवेशनल सेमिनार
सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आदित्य सिंह बने स्कूल टॉप...
लॉयड्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ
वनस्थली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार
गलगोटिया विश्वविद्यालय में निर्यात के लिए बासमती चावल पर प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला
गौतमबुद्ध बालक इंटर काॅलेज में दाखिला शुरू
GBU के जी20 सहस्तम टेक फेस्ट में ब्रेन हंट, टेक कांग्रेस, बूट कैंप, फेस पेंटिंग और नृत्य प्रतियोगिता...
कोरोना वायरस: 'डेल्टा' ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली से भेजे गए 80 फीसदी नमूनों में मिला ये घातक वैरिएंट
यूपी-दिल्ली में और जहरीली हुई हवा, ठंड के साथ बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर
गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही : चौधरी प्रवीण भारतीय
गलगोटिया विश्विद्यालय में भारत की पहली सोलर कार रैली इलेक्ट्रिक सोलर व्हीकल चैंपियनशिप - 3000 का उद...
India Coronavirus Cases: केरल के कारण देश में नए मामलों में भारी उछाल, पिछले 24 घंटों में 46 हजार से...