जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में अंतर्विद्यालयी जोश दिखाइए (द स्पोर्ट्स मीट) महोत्सव का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:  स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालयी ‘बैटन – द लीड’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे एन सी आर के कुल 10 प्रतिष्ठित स्कूलों ने भाग लिया । विद्यालय ने कक्षा तीसरी से कक्षा पाँचवीं के लिए कुल पांच प्रकार के खेल का आयोजन किया । इस कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह 9 बजे राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में ब्रीम अप, बैग पैक, ट्विन विथ मी, कार्ब वाक, मिक्स इट अप और ओबस्टकल रिले जैसी प्रतियोगिताएँ थी। जिसने बच्चों को नई चुनौतियों के माहौल से अवगत कराया। छात्रों का उत्साह निश्चित रूप से आलोकनीय रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोहम्मद ताहिर अंसारी जी रहे । आपने आई एच एम और एयर फ़ोर्स स्कूल के पूर्व छात्रों के रूप में क्लब क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में अपना करियर शुरू किया और कई बार देश का प्रतिनिधित्व किया। अनुबंध पर एक पेशेवर विदेशी खिलाड़ी के रूप में भी खेला है वर्तमान में विशेष रूप से सक्षम एथलीटों के लिए प्रचार और काम कर रहे हैं। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने अनुभव को साझा किया और कहा कि इस कार्यक्रम से छात्र निश्चित रूप से छात्रों के नेतृत्व वाली पहल का हिस्सा बनेंगे । अंतर्विद्यालयी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिन विद्यालयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की सभी विद्यालय के छात्रों तथा अध्यापकों में अपार हर्षोल्लास दिखायी पड़ा। सभी ने कहा कि आयोजन करने के लिए जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल अग्रणी और बधाई का पात्र है । विजयी प्रतिभागियों को बधाई एवं पुरस्कार दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल और प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुहानी दौर के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। पूरे दिन विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल था तथा सभी प्रतिभागियों ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया एवं सभी न्यायाधीशों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. रेणू सहगल ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की ।

यह भी देखे:-

कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, पाकिस्तान के खिलाफ किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह
सहज योग ध्यान से छात्रों और शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास में मदद, तनाव प्रबंधन पर विशेष ध्यान
आईआईएमटी कॉलेज में हुआ मोटिवेशनल सेमिनार
रोजगार विद अंकित एजुकेशनल यूट्यूब चैनल ने एसएससी के चयनित अभ्यर्थियों का किया सम्मान
शारदा विश्वविद्यालय : महात्मा गाँधी की 150 वीं जयंती पर, बापू के अनमोल विचारों की पेश की गई झलक
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी , ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान...
समसारा विद्यालय में बच्चों ने देखा पीएम मोदी का फिट इंडिया मूवमेंट का सीधा प्रसारण
आईईसी कॉलेज में बहुआयामी शोध लैब का उदघाटन
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में ओडिसी नृत्यांगना गीता महालिक ने दी शानदार प्रस्तुति  
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में कॉर्पोरेट लीडरशिप कॉन्क्लेव, देशभर के उद्योग दिग्गजों ...
नॉन क्रेडिट कोर्स के लिए बीटेक छात्रों को नहीं देना होगा 11 सौ रूपये  
NIIMS मेडिकल कॉलेज व यशोदा मेडिसिटी की पहल: 20वां अंतरराष्ट्रीय स्पाइन एवं पेन लाइव-कम-कैडैवर वर्कशॉ...
शिव नादर यूनिवर्सिटी ने दीक्षांत समारोह 2018 का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय सिनेमा दिवस
जी.एल बजाज के वाइस चेयरमैन ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा रत्न’’ अवार्ड से सम्मानित
जीडी गोयनका के छात्रों ने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया कम्युनिटी आउटरीच कार्यक्रम